Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में भाजपा किसान मोर्चा का कोषाध्यक्ष खिलाता था सट्टा:खाते से 2 करोड़ का लेनदेन का पता चला, दिल्ली से पकड़ा गया

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले बुकी और भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह सहकारिता बैंक में निदेशक के पद पर कार्यरत है। नवाबाद थाने की पुलिस ने बुधवार को गैंग के मास्टर माइंड शुभम उपाध्याय समेत तीन को गिरफ्तार किया था। उनकी खातों की जांच में 100 करोड़ के लेनदेन का पता चला था। मास्टर माइंड ने पुलिस को बताया था कि उसके गैंग में 12 से अधिक लोग शामिल हैं। उनमें से एक भाजपा किसान मोर्चा का कोषाध्यक्ष आशीष उपाध्याय भी है। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। वह भागकर दिल्ली में अपने परिचित के यहां छिपा था। झांसी से पुलिस गुरुवार को दिल्ली पहुंची। उसके बाद उसे चाणक्यपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लेकर झांसी वापस आ गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। गैंग के 8 सदस्य अभी फरार है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सटोरियों से पूछताछ में पुलिस को आशीष उपाध्याय के बारे में मिला सुराग एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया- 29 अप्रैल को पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरियों शुभम उपाध्याय, विजय बाधवा और नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार था। पुलिस को सटोरियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए थे। उनकी खातों की जांच करने पर पता चला कि उनके एकाउंट से 100 करोड़ का लेनदेन हुआ है। शुभम उपाध्याय ने बताया कि वह गैंग को संचालित करता था। उसके अलावा गैंग में सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय, पार्षद पति पप्पू, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू और रोशन मुंशी शामिल हैं। मास्टर माइंड के गिरफ्तार होते ही दिल्ली भाग गया था आशीष उसके बाद पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के जुट गई थी। शुभम की गिरफ्तारी के बारे में पता चलते ही आशीष ग्वालियर के रास्ते दिल्ली भाग गया। स्वाट टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए टोल प्लाजा पर सादे कपड़े में तैनात किया गया था लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। एसओजी और सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। नंबर सर्विलांस पर लगाने पर मिला सुराग आशीष ने अपना फोन भी बंद कर लिया। एसओजी एवं सर्विलांस टीम उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आशीष का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। वह बीच -बीच में अपने करीबियों से बात करता था उसके बाद फोन कर देता था। लोकेशन ट्रैस होने के बाद पुलिस दिल्ली के रवाना हो गई। पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण के फिराक में था आशीष शुभम उपाध्याय की गिरफ्तारी होते ही भाजपा नेता आशीष उपाध्याय भाग निकला। उसने अपने सभी मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिए। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस को चकमा देकर आशीष ट्रेन से ग्वालियर के रास्ते दिल्ली भाग निकला। दिल्ली से ही उसने झांसी में आत्मसमर्पण के लिए याचिका भी दाखिल कर दी। जिन मोबाइल नंबरों के सहारे आशीष बात कर रहा था, सर्विलांस की मदद से पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस के चंगुल से बचने के लिए शुक्रवार एवं शनिवार को उसके यहां आकर आत्मसमर्पण करने की तैयारी थी। शुभम के खाते से दो करोड़ का लेनदेन मिला शुभम के बैंक खातों को खंगालने पर आशीष उपाध्याय के साथ उसका दो करोड़ का लेनदेन मिला है। सबसे अधिक लेनदेन 2024 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान मिला। एक दिन में करीब 14 लाख रुपये का लेनदेन का ब्योरा मिला। इसी तरह अन्य दिनों में भी नियमित तरीके से दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हो रहा था। आशीष का दूसरे लोगों के साथ हुए लेने का विवरण भी खंगाल रही है। यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोलियम कीमतों को नियंत्रण में रखना होगा:मायावती बोलीं, लोग महंगाई से पहले से त्रस्त, पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि से लोग बेचैन
    Next Article
    सुल्तानपुर डीएम ने समाधान दिवस की व्यवस्था बदली:फरियादियों को अब पर्ची के बाद ही मिलेगी सुनवाई, उद्देश्य-अव्यवस्था को है कम करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment