Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में भाजपा MLC ने मंच पर कुर्सी फेंकी:पीछे जाकर बैठे, जिला पंचायत अध्यक्ष भी नाराज, बोले- सम्मान के लिए ऐसे 10 मंच कुर्बान

    8 hours ago

    2

    0

    झांसी में भाजपा के 2 नेता नाराज हो गए। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी सीटिंग व्यवस्था पर भड़क गए। उन्होंने मंच पर रखी कुर्सी पलट दी और वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद लौटे तो मंच पर पीछे जाकर बैठ गए। पूरे मामले पर दैनिक भास्कर ने डॉ. बाबूलाल तिवारी से बात की। उन्होंने कहा- राजनीति में कुछ लोग फोटोफ्रेम के चक्कर में अनुशासनहीनता कर देते हैं। किसी की भी कुर्सी पर बैठ जाते हैं। मैं पीछे कुर्सी डालकर बैठा तो कुछ लोग टोकाटाकी करने लगे। तब मैं चला गया। हालांकि अफसरों के आग्रह पर दोबारा आकर बैठ गया था। मामला शनिवार का है। इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। इसी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम भी कार्यक्रम छोड़कर चले गए। नाराजगी जताते हुए फेसबुक पर लिखा- आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता। ऐसे 10 मंच कुर्बान हैं। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर के लिए दूसरी पंक्ति में थी कुर्सी झांसी के दीनदयाल सभागार में शनिवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन था। मंच पर पहली पंक्ति में विधान परिषद के सभापति के साथ ही जिले के चारों विधायक, तीन एमएलसी के अलावा जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण और महानगर अध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था थी। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर की कुर्सी दूसरी पंक्ति में रखी गई थी। एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी की कुर्सी आगे की लाइन में थी। उनकी कुर्सी पर झांसी के मेयर बिहारी लाल आर्य बैठ गए। प्रोटोकॉल के मुताबिक मेयर की कुर्सी पीछे थी। ऐसे में मब मेयर पिछली लाइन के बजाय आगे की लाइन में रखी एमएलसी की कुर्सी पर बैठे तो एमएलसी दूसरी पंक्ति की कुर्सी में बैठ गए। जब सीएम भाषण देने पहुंचे तो मंच पर मौजूद सभी जनप्रतिनिधि सम्मान में खड़े हो गए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी उस कुर्सी को खिसकाने लगा, जिस पर एमएलसी बैठे थे। कुर्सी खिसकाने से एमएलसी नाराज हो गए। वह कुर्सी को धक्का देकर चले गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद वो वापस मंच पर आकर कुर्सी पर बैठ गए। हम शिक्षक हैं, अनुशासन में रहना पसंद एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने दैनिक भास्कर से कहा- देखिए मैं शिक्षक हूं। प्रिंसिपल भी रहा हूं। इसलिए मैं अनुशासन में रहना पसंद करता हूं। लेकिन राजनीति में कुछ लोग फोटोफ्रेम के चक्कर में अनुशासनहीनता कर देते हैं। गड़बड़ियां फैला देते हैं। किसी की कुर्सी पर बैठ जाते हैं। जब मैं कार्यक्रम में पहुंचा तो मेरे नाम की कुर्सी नहीं थी। इसी से नाराज होकर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम चले गए थे। मेरी भी कुर्सी नहीं थी। मैं पीछे कुर्सी डालकर बैठ गया। वहां भी कुछ लोग टोका टाकी करने लगे तो मैंने कहा कि ये पड़ी है तुम्हारी कुर्सी, मैं जा रहा हूं। मैं थोड़ी दूर पहुंचा तो एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट आ गए। उनके आग्रह पर दोबारा मंच पर जाकर कुर्सी पर बैठ गया। सिटिंग व्यवस्था देखकर नाराज हुए पवन गौतम सीएम के आगमन से पहले सभागार पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम मंच पर सिटिंग व्यवस्था देख नाराज हो गए। उन्होंने जिला प्रभारी संत विलास से आपत्ति भी दर्ज कराई। कहा- उनकी कर्सी पीछे डाल दी गई है। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मंच पर मौजूद एक अन्य जनप्रतिनिधि से कुछ बात करने लगे। फिर वो कार्यक्रम छोड़कर चले गए। यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, जिला पंचायत अध्यक्ष आयुक्त सभागार में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम से जाने के बाद पवन गौतम ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाली। लिखा- ‘आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता। हम वीरांगना झलकारी बाई के वंशज हैं। हमने महारानी की रक्षा के लिए सिर कटवा दिए। अंग्रेजों की पेंशन नहीं खाई। ऐसे 10 मंच कुर्बान।’ जिलाध्यक्ष बोले- प्रोटोकॉल के अनुसार बैठने की व्यवस्था थी इस पूरे मामले पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह का कहना है कि सीएम के मंच का प्रोटोकॉल था। उसके अनुसार सबके बैठने की व्यवस्था की गई थी। सबकी कुर्सी डाली गई थी और सभी मौजूद थे। एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी के मंच पर कुर्सी गिराकर जाने और जिला पंचायत अध्यक्ष पवन द्वारा फेसबुक पर पोस्ट करने का मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया था। फिर भी हम पता कर रहे हैं। एमएलसी के लिए आरक्षित कुर्सी पर मेयर बैठे थे, इसलिए इस मामले में मेयर से बात करने के लिए उनके फोन पर कई बार कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। ----- यह खबर भी पढ़ें… 'ब्रह्मोस गरजी तो पाकिस्तान नाक रगड़ने को तैयार हुआ':झांसी में CM योगी बोले-बुंदेलखंड की मिसाइलें दुश्मन को थर्रा देंगी झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- बुंदेलखंड में बनने वाली तोप-मिसाइलें जब दुश्मन पर छोड़ी जाएंगी तो वो थर्रा उठेगा। आपने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को देखा होगा। मैंने जिस दिन पहली ब्रह्मोस मिसाइल को लखनऊ से रवाना किया था। उसके तीसरे दिन जब वो गरजी तो पाकिस्तान हाय तौबा करते हुए भागते नजर आया था। नाक रगड़ने के लिए तैयार था। ये भारत की ताकत है।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- राम मंदिर की SIT रिपोर्ट चोरी न हो जाए; पुलिसवालों का घोड़े पर योगासन; बोतल बाबा का दावा- मुर्दे को जिंदा किया
    Next Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट चोरी न हो जाए:अखिलेश ने SIT को किया अलर्ट; केजरीवाल बोले- चोरी में बड़े लोग शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment