Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बारिश के बाद धूप के दिखाए तेवर:चेहरे पर गमछा-दुपट्‌टा बांधकर निकले लोग, रात में 20 मिनट तक गिरा था पानी

    13 hours ago

    2

    0

    झांसी में सोमवार रात को झमाझम बारिश होने के बाद मंगलवार को धूप ने तीखे तेवर दिखाए। सुबह से खिली धूप दोपहर में बर्दाश्त के बाहर हो गई। धूप में त्वचा जलने लगी। इससे बचने के लिए लोग चेहरे पर गमछा, दुपट्‌टा, छाता और हेलमेट पहनकर निकले। गर्मी में स्टूडेंट्स भी बेहाल दिखे। इससे पहले सोमवार रात को मौसम ने करवट ले थी। रात करीब सवा 10 बजे से शुरू हुई बारिश रुक रुककर होती रही। इससे रात में ठंडी हवाएं चलने लगी थी। रात के पारा भी 5 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा उत्तर प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा बुंदेलखंड तपा। दिन का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं इस सीजन में पहली बार झांसी में दिन का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन में लू भी चली। ऐसे में झांसी प्रदेश का दूसरा सर्वाधिक गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। बाराबंकी (30 डिग्री) के बाद झांसी की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। सोमवार रात को बारिश होने के बाद ठंडक हो गई। रात का तापमान 5.4 डिग्री गिरकर 23.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं मंगलवार दोपहर एक बजे अधिकत तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा। मौसम को लेकर स्टूडेंट आकांक्षा ने कहा कि झांसी का तापमान हमेशा से ज्यादा रहता है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। अभी एग्जाम भी चल रहे हैं। इससे बच्चे परेशान हैं। बच्चों को काफी हेल्थ इशूज हो रहे हैं। दिन के तापमान में आ सकती है गिरावट कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि तेज हवा चलने से आसमान से बादल छट गए। अब आज और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना मान्यता वाले स्कूल भी बंद करने के निर्देश:कानपुर देहात में DIOS ने कहा- अवैध कोचिंग सेंटरों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article
    शादी में हुए झगड़े में युवक का सिर फटा:पीलीभीत में लोहे की रॉड से किया हमला, पीड़ित ने सीओ से शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment