Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बेटी के सामने पिता की हत्या:30 रुपए के विवाद में पेट में चाकू मारे, तड़प-तड़पकर मौत; पड़ोसी दुकान पर हुआ था विवाद

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में पड़ोस की दुकान पर हो रहे विवाद के दौरान पहुंचे युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। वह अपनी बेटी के साथ वहां पहुंचे थे। हमलावरों ने चाकू पेट में घोंप दिया। वह वहीं पर गिरकर तड़पने लगे। उन्हें तड़पता देख हमलावर भाग खड़े हुए। पिता की हत्या होते देख बेटी चीख पड़ी। पड़ोसियों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला बुधवार की रात बरुआसागर कस्बे के इंदीवर नगर का है। विनोद साहू (42) की हत्या के आरोप में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह पड़ोसी दुकान पर गैस रिफलिंग है। ग्राहक ने 80 रुपये की गैस भरने को कहा। दुकानदार ने गलती से 110 की गैस भर दी। उसने 30 रुपये मांगे तो ग्राहक भड़क गए। दोनों के बीच झड़प होने लगी। ग्राहक और उसके साथियों ने डंडे व क्रिकेट के बैट से दुकानदार व उसके परिवार को पीट दिया। इसी दौरान वहां पहुंचे विनोद साहू के पेट में भी चाकू घोंप दिया। वह वहां पर अपनी 12 साल की बेटी के साथ पहुंचे थे। वारदात की 2 तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… चाकू उठाकर लाया और घोंप दिया बरुआसागर के इंदीवर नगर निवासी पवन कुमार राय ने बताया- मेरी घर में गैस चूल्हे और किराना की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार रात को दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ले के ईशू वंशकार, कृष्णा वंशकार समेत 3 युवक आए। बोले कि परिवार में शादी है। छोटे सिलेंडर में 80 रुपए की गैस भर दो। गैस भरते समय सिलेंडर में 110 रुपए की गैस भर गई। जब 30 रुपए और मांगे तो तीनों झगड़ा करने लगे। टोका तो गाली देने लगे। बोले कि ज्यादा गैस कैसे भर दी। अब कोई पैसा नहीं मिलेगा। इस पर विवाद हो गया। शोर सुनकर मेरे पिता बालकृष्ण आ गए। तब तीनों ने पिता को धक्का दे दिया। तब मेरा भाई रविंद्र राय आ गया। तब आरोपियों ने क्रिकेट बैट और डंडे से मारपीट कर दी। इस दौरान एक आरोपी भागकर शराब ठेके की तरफ गया और अपने 3 से 4 साथियों को बुलाकर ले आया। सबने मिलकर मुझे, मेरे पिता, भाई, भतीजे अंशु राय, अभिनव राय को बुरी तरह पीट दिया। पड़ोसी को चाकू घोंप दिया झगड़ा के दौरान मोहल्ले के लोग भी इकट्‌ठा हो गए। कहने लगे कि जब 30 रुपए की गैस ज्यादा डल गई तो पैसे दे दो। झगड़ा क्यों कर रहे हो। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू (42) पुत्र नाथूनाम साहू अपनी 12 साल की बेटी को लेकर घर के बाहर खड़े थे। वे पूछने लगे कि क्या हो गया? तभी एक आरोपी कृष्णा ने चाकू से मेरे ऊपर हमला कर दिया। चाकू मुझे न लगकर विनोद के पेट में घुस गया। इस पर वो गिर गए। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गए। मोहल्ले के लोग घायल विनोद को बरुआसागर थाने ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज ला रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। छोटे-छोटे दो बच्चे हैं विनोद साहू की हत्या के बाद घर में मातम छाया है। विनोद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। विनोद की 12 साल की एक बेटी और 8 साल का एक बेटा है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी विनीता बेहोश हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी प्रीति सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पैसों के विवाद में कृष्ण बरार व उसके साथियों ने विनोद साहू के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान कृष्ण बरार ने विनोद के ऊपर चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां पर विनोद साहू ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घटना से संबंधित एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। ------------ --------------------- ये खबर भी पढ़िए- मोहन भागवत बोले- RSS भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है: अमेरिकी टैरिफ पर लखनऊ में कहा- वे ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है। संघ के स्वयंसेवक भाजपा में जाते हैं। वहां आगे भी बढ़े हैं। लेकिन यह कहना गलत है कि संघ भाजपा को चलाता है। हालांकि, भाजपा का विरोध करने वाले लोग ही संघ का विरोध करते हैं। मोहन भागवत ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा- यह उनका पुराना तरीका है। वे हथियार और आर्थिक ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं। लेकिन भारत इतना मजबूत है कि उनके आगे झुका नहीं है। हमारी जनता तैयार है। इसलिए इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    3.35 करोड़ लूट के बदमाशों का UP में हाफ एनकाउंटर:पैर में मारी गोली, बिलासपुर में सोना-कैश लूटकर भागे थे, पुलिस आज खुलासा करेगी
    Next Article
    ताज महोत्सव में विदेशियों ने लगाए ठुमके, VIDEO:आगरा में इंग्लैंड के पर्यटक बोले- यहां का म्यूजिक इंग्लैंड से अच्छा, बहुत मजा आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment