Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सूने मकान से नगदी-जेवर पार:परिवार मांगलिक कार्यक्रम में गया था, मेन गेट तोड़कर अंदर घुसे चोर

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव शहर में चोरी की एक और घटना सामने आई है। गदनखेड़ा बाईपास के पास एक कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी संदीप यादव अपने परिवार के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। देर रात चोरों ने सूना घर देखकर मुख्य दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों को खंगालकर घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से एक बैटरी, इन्वर्टर, लगभग 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा टूटा देखा तो उन्हें संदेह हुआ। भीतर जाकर देखने पर सामान बिखरा मिला। पड़ोसियों ने तत्काल संदीप यादव को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सदर कोतवाली उन्नाव की टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। कॉलोनी तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली सीके मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबित एक्सईएन पर भ्रष्टाचार के आरोप, वाराणसी टीम करेगी जांच:फतेहपुर में तैनात रहे राजेश कुमार पर पद के दुरुपयोग का आरोप
    Next Article
    गोरखपुर में एक और महिला की आंख की रोशनी गई:दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था, अब तक 9 मरीजों की आंख निकाली जा चुकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment