Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बाथरूम में हैंगर पर लटकी मिली महिला:10 महीने पहले हुई शादी, 15 दिन की बेटी, भाई बोला-दहेज के लिए मारकर लटकाया

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी के महज 10 महीने बाद ही एक महिला बाथरूम के अंदर हैंगर पर लटकी मिली है। उसने 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी होने पर बुलेट बाइक, चेन समेत अन्य कीमती सामान की डिमांड की जा रही थी। मेरी बहन ने सुसाइड नहीं किया। हत्या करके उसे लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 9 जून 2025 को हुई थी शादी जालौन के कोंच निवासी अमन सेन ने बताया- मेरी बहन मोनिका (24) की शादी 9 जून 2025 को हंसारी निवासी संदीप सेन से हुई थी। शादी में 4.5 लाख रुपए नकद और सामान दिया था। कुल 10 लाख रुपए की शादी की थी। जीजा संदीप बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। दहेज की डिमांड पूरी न होने पर मारपीट करते थे शादी के बाद ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करने लगे। बुलेट बाइक की डिमांड की जाने लगी, जबकि हम लोग बाइक को पैसा पहले ही दे चुके थे। समझाने पर भी नहीं माने और बहन से मारपीट करने लगे। एक बार उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था। 15 दिन पहले ऑपरेशन से बेटी हुई थी हम लोगों ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। करीब 15 दिन पहले बहन ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। हम लोगों को पच (बच्चे के जन्म से मायके से आने वाला सामान) लेकर जाना था। बहन से बाइक, चेन और अन्य कीमती सामान की डिमांड की जाने लगी। इसे बहन परेशान थी। एक दिन पहले फोन पर हुई थी बात भाई ने आगे बताया- शुक्रवार को बहन मोनिका से फोन पर बात हुई थी। तब सबकुछ ठीक था। अगले दिन जीजा का फोन आया कि मोनिका ने फांसी लगा ली। बेहोश है, हम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर हम लोग झांसी आए। यहां पर पता चला कि बहन की मौत हो चुकी है। मेरी बहन ने फांसी नहीं लगाई। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। यहां से पति को हिरासत में ले लिया। सास बोली- फांसी लगाई, हम अस्पताल लाए मृतका की सास ग्रायत्री ने बताया- मैं सब्जी बना रही थी, जबकि बहू मोनिका नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। जब 15 दिन की पोती रोने लगी तो मैंने उसे गोद में ले लिया और बहू को बुलाने बाथरूम में गई। आवाज दी तो बहू ने जबाव नहीं दिया। तब गेट के नीचे से देखा तो वह बाथरूम के अंदर हैंगर पर दुपट्‌टे से फांसी पर लटकी थी। मैंने गेट तोड़ा और बहू को प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहू ने फांसी क्यों लगाई, ये पता नहीं है। पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मोनिका का शव फंदे पर लटका मिला है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बहन ने शराब में मिलाया था जहर:बोली- बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं देता था; मैं सिर्फ भाई को मारना चाहती थी, बाबूराम-जितेंद्र बेवजह मारे गए
    Next Article
    हिमाचल-नेपाल ट्रिप पर निकले युवक की लखनऊ में बाइक चोरी:केरल के पर्यटक ने दर्ज करवाया मुकदमा; CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment