Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल-नेपाल ट्रिप पर निकले युवक की लखनऊ में बाइक चोरी:केरल के पर्यटक ने दर्ज करवाया मुकदमा; CCTV खंगाल रही पुलिस

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में फीनिक्स मॉल के सामने से हिमाचल से नेपाल की ट्रिप पर निकले युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करवाया है। केरल के तिरुवनंतपुरम निवासी मार्टिन इग्नेशियस 29 मार्च को लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एलडीए फीनिक्स क्षेत्र में बंधन बैंक के पास अपनी केटीएम 390 एडवेंचर (नंबर KL01DF8111) खड़ी की थी। 30 मार्च की सुबह जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पीड़ित ने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बाइक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बाथरूम में हैंगर पर लटकी मिली महिला:10 महीने पहले हुई शादी, 15 दिन की बेटी, भाई बोला-दहेज के लिए मारकर लटकाया
    Next Article
    आगरा में सुबह से छाये बादल-तापमान में 5°C की गिरावट:शाम को आ सकती है आंधी, दो दिन से आंधी और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment