Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में छात्रा का गैंगरेप-मर्डर करने वालों का एनकउंटर:पैर में मारी गोली, हत्या कर घर से 20 मीटर दूर कुएं में लाश फेंकी थी

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या करने वाले दो दरिंदों का पुलिस ने शनिवार देर रात हाफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। 2 अप्रैल को छात्रा घर से बिना बताए एक युवक को पैसे भेजने गई थी। वापस लौटते समय दोनों आरोपियों ने उसे अकेला देखकर अपने घर के अंदर खींच लिया। दोनों ने उसका रेप किया। तब छात्रा कहने लगी कि घर जाकर मां को सबकुछ बता दूंगी। इससे डरकर दोनों ने उसका दुपट्‌टे से गला घोंट दिया और शव कुएं में फेंक दिया था। 7 अप्रैल को कुएं से लाश बरामद हुई थी। आरोपियों के पास से छात्रा का मोबाइल समेत 3 फोन, 2 तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। पूरा मामला उल्दन थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए फोन पर बात करते हुए देखा था उल्दन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की 11वीं कक्षा पास करके इस साल 12वीं में आई थी। अभी वह मऊरानीपुर में कंप्यूटर की कोचिंग पढ़ती थी। 2 अप्रैल को घरवाले खेत पर गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे छात्रा बिना बताए घर से निकली थी। रानीपुर तिगैला पर जाकर उसने एक युवक को 300 रुपए भेजे और फिर घर लौट रही थी। मगर घर नहीं पहुंची। खेत से घर लौटे परिजनों को छात्रा घर पर नहीं मिली तो कॉल लगाया। तब नंबर स्विच ऑफ था। तब आसपास के एरिया और रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब उल्दन थाने में केस दर्ज कराया। 7 अप्रैल को पीड़िता के घर से लगभग 500 मीटर दूर बने पुराने कुआं में से बदबू आई। जब लोगों ने जाकर देखा तो अर्दनग्न हालत में छात्रा की लाश पड़ी थी। मुंह और गले में दुपट्‌टा कसा हुआ था। गांव में डेरा डाले थी पुलिस एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस और स्वाट टीम गांव में डेरा डाले थी। परिजनों ने जिन युवकों पर शक जताया था, उसकी भूमिका नहीं मिली। मुखबिर ने सूचना दी कि निमौनी गांव के शैलेंद्र अहिरवार (28) और ठाकुरदास रायकवार (28) ने वारदात की है। दोनों ही अपने घर से फरार थे। तब से पुलिस उनके पीछे लगी थी। शनिवार देर रात 12:30 बजे दोनों के निमौनी रपटा पुल पर होने की सूचना मिली। इस पर स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर और उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायर किया। इनमें से दोनों बदमाशों के पैर में गोली जा लगी। इससे दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों आरोपियों ने गैंगरेप के बाद हत्या करने की बात कबूली है। कुएं से 20 मीटर दूर है ठाकुरदास का घर जिस कुएं में छात्रा की लाश मिली थी, उससे लगभग 20 मीटर दूर ही आरोपी ठाकुरदास का घर है। पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को घर पर ठाकुरदास और उसका दोस्त शैलेंद्र अहिरवार मौजूद थे। घर पर और कोई नहीं था। छात्रा को अकेला जाते देख दोनों ने जबरन उसे घर के अंदर खींच लिया। दोनों ने जबरन उसके साथ रेप किया। तब छात्रा कहने लगी कि घर जाकर मां को सबकुछ बता दूंगी। इससे डरकर दोनों ने दुपट्‌टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर शव को कुएं में फेंक दिया था। पिता की 10 साल पहले मौत हो गई छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी। 4 भाई बहनों में वह सबसे बड़ी थी। उससे छोटी दो बहन और एक भाई है। पिता की लगभग 10 साल पहले मौत हो गई थी। अब मां ही बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। छात्रा की मौत के बाद घर में मातम का माहौल बना हुआ है। ये खबर भी पढ़िए- मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-अमेरिका की 21 घंटे चली बैठक बेनतीजा:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- हम बिना किसी डील के लौट रहे, यह ईरान के लिए बुरी खबर
    Next Article
    वृंदावन हादसा, बांके बिहारी क्लब, जो लोगों को ले गया:संकीर्तन करते सगे भाइयों ने बनाया, 5 साल से यात्रा करा रहे, रजिस्ट्रेशन नहीं; 11 मौतें हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment