Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में जन्मदिन पर कुएं में मिला छात्र का शव:आठ दिन से गायब था 12 साल का अर्पण, हंगामा के बाद गांव में पुलिस तैनात

    17 hours ago

    1

    0

    झांसी में 12 वर्ष के एक छात्र का शव कुएं में मिला है। आज ही उसका बर्थडे भी है। वह पिछले 8 दिन से लापता था। घर वाले उसकी तलाश में कर रहे थे। जिस कुएं से बॉडी मिली है, उसमें भी तलाश किया था, लेकिन पता नहीं चला था। आज कुएं के पास खेल रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। शव मिलने की सूचना पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने बॉडी को बाहर निकाला। उसकी पहचान होते ही उसके घर वाले बदहवास हो गए। परिवार ने हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया है। यह मामला सदर बाजार थाना का है। गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… स्कूल से घर आया, फिर बाहर गया और लापता हुआ सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा टोरिया मोहल्ले में रमेश अहिरवार रहते हैं। वह दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटा अर्पण और दर्पण है। बड़ा बेटा अर्पण (12) पास के ही सरकारी स्कूल कक्षा छह में पढ़ता था। एक सप्ताह पहले 10 फरवरी मंगलवार को अर्पण स्कूल गया था। दोपहर में उसने शिक्षक से बुखार आने की बात कहकर घर जाने की अनुमति ली। वह अपने एक क्लासमेट के साथ स्कूल से निकला, लेकिन घर न जाकर मोहल्ले की दुकान पर कोल्डड्रिंक पीने चला गया। इसी दौरान पिता रमेश ने उसे स्कूल से बाहर घूमते देख लिया और डांटकर घर ले आए। इसके बाद रमेश अपने काम पर चले गए। कुछ देर बाद अर्पण ने मां से स्कूल जाने की बात कही और दोबारा घर से निकल गया, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। शाम तक नहीं लौटा, पुलिस से की शिकायत दोपहर करीब 3 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब अर्पण घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पिता का कहना है कि शाम को वह पुलिस के पास भी गए, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। तलाश के दौरान घर से 500 मीटर दूर उस कुएं में भी देखा था, जिसमें आज उसकी बॉडी मिली है। उसमें वह नहीं दिखा था। जन्मदिन पर बेटे को याद कर तलाश में निकला पिता पिछले एक सप्ताह से अपने बेटे की तलाश में भटक रहे अर्पण का परिवार आज सुबह भावुक हो गया। आज अपर्ण का जन्मदिन था, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था, इससे माता-पिता दोनों बेचैन हो उठे। पिता रमेश अहिरवार बेचैनी की हालत में ही फिर से अपने बेटे की तलाश में निकले थे। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर एक कुएं में अर्पण का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने अर्पण का अपहरण कर उसकी हत्या की है। घटना के बाद से गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। एहतियातन कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बेटे की जेब से निकले रुपये, पिता बोला मैंने नहीं दिए अर्पण का शव कुएं से निकालने के बाद पुलिस ने उसकी जांच की। उसके कपड़ों की जेब से 350 रुपये मिले हैं। पिता का कहना है कि यह रुपये उसने नहीं दिए थे। न ही उसकी मां ने दिए। बताया उसके मांगने पर 10 रुपये से ज्यादा नहीं देता था। वह रुपये भी अर्पण मां के पास जमा कर देता था। यह रुपये कहां से आए। इसकी जांच होनी चाहिए। सीओ सिटी बोले- सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया कि 12 साल के बच्चे का शव कुएं में मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस बिंदू पर भी जांच की जा रही है। मौत के कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट-शिक्षक समायोजन:समायोजन 3.0 पर हाईकोर्ट की मुहर, 131 याचिकाएं खारिज; लखनऊ बेंच में अब 19 फरवरी को करेगा सुनवाई
    Next Article
    AMU में छात्र नेता पर हमला:अलीगढ़ एसएसपी ऑफिस पहुंचे छात्रों ने बताया जान का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment