Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में करंट लगने से दो किसानों की मौत:खेत पर बिजली तार से एक किसान चपेट में आया, बचाने में दूसरे को भी लगा झटका

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों खेत पर सब्जी की फसल में पानी लगा रहे थे। तभी बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान को करंट लग गया। यह देख पड़ोसी खेत का दूसरा किसान उसे बचाने गया तो वो भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब दोनाें रात को घर नहीं आए तो परिजन खेत पर पहुंचे। वहां दोनों की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के मथुरापुरा गांव का है। खेत में पानी लगाने गए थे मृतकों की पहचान सरमन पाल (58) पुत्र कुंजी पाल और देवसिंह विश्वकर्मा (55) पुत्र हरलाल के रूप में हुई है। दोनों बबीना के मथुरापुरा गांव के रहने वाले थे। मृतक सरमन के भतीजे अखिलेश पाल ने बताया कि मेरे चाचा सरमन पाल और गांव के देव सिंह विश्वकर्मा रविवार रात को खेत पर गए थे। दोनों के खेत आस पड़ोस में हैं। सब्जी में पानी लगाने समय तार टूटने से देव सिंह को करंट लग गया। यह देख सरमन बचाने के लिए गए। देवसिंह को पकड़ते ही सरवन भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन खेत पर पहुंचे तो मृत पड़े थे रात 11 बजे तक दोनों घर नहीं लौटे तो देवसिंह विश्वकर्मा का बेटा खेत पर पहुंचा। वहां दोनों बेसुध पड़े थे। उसके फोन करने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजना दोनों को अस्पताल लेकर आए। यहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। दो मौत होने से गांव में मातम का माहौल है। देवसिंह विश्वकर्मा के 3 बेटे महेंद्र, रोहित और रामकुमार व दो बेटियां भारती और हसमुखी है। सभी की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद पत्नी सुदामा का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, सरमन की शादी नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवानी ट्राइब को कहार जाति से अलग करने को याचिका:हाईकोर्ट ने केंद्र व यूपी सरकार से मांगा जवाब, 11 मई को होगी सुनवाई
    Next Article
    टीकाकरण के 15 मिनट बाद नवजात की मौत:पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में हुआ था प्रसव, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment