Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत:धान से पानी निकालने गए थे, बिजली तार उठाते ही लगा जोरदार झटका

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में सोमवार को खेत पर करंट लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। वह धान की फसल से पानी निकालने के लिए खेत पर पहुंचे थे। इस दौरान वह मोटर का बिजली तार उठाकर साइड में करने लगे। तभी उनको करंट का जोरदार झटका लगा। परिजन आनन फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के बझेरा गांव का है। मजदूर ने देखा तो हटाया तार मृतक का नाम जसवंत सिंह राजपूत (69) पुत्र रतन सिंह राजपूत था। वह चिरगांव के बझेरा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी मालती के अलावा एक बेटा भारत सिंह और एक बेटी ऊषा है। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। जसवंत खेती किसानी करते थे। परिजन कन्हैयालाल ने बताया- सोमवार को जसवंत खेत पर धान का पानी निकालने के लिए गए थे। वहां मजदूर से पानी की मोटर चालू कराई। इस पानी के अंदर बिजली तार पड़ा था। जसवंत तार उठाकर सूखे स्थान पर रखने लगे। तभी करंट का जोरदार झटका लगा। वह अचेत होकर जमीर पर गिर गए। यह देख एक मजदूर ने तार हटाए और घरवालों को सूचना दी। परिजन आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने जसवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ई-रिक्शा चालक को घेरकर पीटा:मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    महिला सिपाही के पति की मौत:बहराइच मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, सांस लेने में दिक्कत थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment