Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में लापता युवक की 24वें दिन लाश मिली:घर से बिना बताए निकल आया था, तब से घरवाले ढूंढ़ रहे थे, शव मिलने पर रो पड़े

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में लापता युवक की 24वें दिन लाश मिली है। वह घर से बिना बताए ही निकल आया था। तब से परिजन ढूंढ़ रहे थे। दो दिन पहले पता चला कि उसे गुरसराय सीएचसी में देखा गया। तब परिजन गुरसराए पहुंच गए। वहां से युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा चुका था। बुधवार को परिजन झांसी आए तो पता चला कि एक दिन पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यहां शव देखकर परिजन बिखल पड़े। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। खेती किसानी करता था युवक मृतक का नाम विजय बहादुर (42) पुत्र जागेश्वर प्रसाद अहिरवार था। वह हमीरपुर के इकठोर गांव का रहने वाला था। मृतक के भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि मेरे चाचा विजय खेती किसानी करते थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। 24 जनवरी को वह बिना बनाए घर से निकल आए थे। तब से हम लोग उनको ढूंढ़ रहे थे। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग रहा था। दो दिन पहले पता चला कि उनको गरौठा में देखा गया। यहां से घायल अवस्था में गुरसराय सीएचसी ले जाया गया। तब हम लोग गुरसराए गए। वहां पता चला कि चाचा को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तब मैं अपने चाचा पंचम और संतोष और पुनीत के साथ झांसी आया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उनकी एक दिन पहले ही मौत हो गई। मोर्चरी में जाकर शव देखा तो चाचा विजय का ही था। उनकी शादी नहीं हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन बच्चे पैदा करने का कोई औचित्य नहीं:मोहन भागवत के बयान पर मौलाना बोले- महंगाई में परवरिश मुश्किल, आबादी के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाते
    Next Article
    लखनऊ में दिखा चांद पहला रोजा कल:लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद , आज से पढ़ी जाएगी तरावीह की नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment