Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज:43 हजार जुर्माना, ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ बजा रही बस भी पकड़ी गई

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में तेज आवाज और पटाखे जैसे धमाके करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया। बसों में लगे प्रेशर हॉर्न और नियम तोड़ने वाली कारों पर भी कार्रवाई की गई। शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बुलेट चालक कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगवा रहे हैं। इनमें बटन दबाते ही फायरिंग जैसी आवाज निकलती है। इससे राहगीरों में दहशत का माहौल बन रहा था। देखिए 2 तस्वीरें… 2 बुलेट सीज, बसों पर भी जुर्माना कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दो बुलेट बाइक पकड़ीं, जिनमें अवैध मोडिफाइड साइलेंसर लगे थे। दोनों वाहनों को सीज करते हुए कुल 43 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं प्रेशर हॉर्न बजाकर नॉइस पॉल्यूशन फैला रही तीन बसों पर 37,500 रुपए का जुर्माना किया गया। इनमें से एक बस चालक हॉर्न पर सनी देओल का गाना “मैं जट यमला, पगला दीवाना” बजा रहा था। पुलिस ने बस को रोककर तत्काल कार्रवाई की। शहर में इन वाहनों पर हुई कार्रवाई दो बुलेट (मोडिफाइड साइलेंसर)- 43,000 रुपए जुर्माना, वाहन सीज तीन बसें (प्रेशर हॉर्न)- 37,500 रुपए जुर्माना थार (बिना नंबर प्लेट, काले शीशे)- 10,500 रुपए जुर्माना स्कॉर्पियो (बिना नंबर प्लेट)- 5,500 रुपए जुर्माना अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले बुलेट सवारों की मनमानी भी सामने आई। कई वाहन चालकों ने नंबर प्लेट तक नियमों के मुताबिक नहीं लगा रखी थी। नंबर प्लेट पर लिखा “बुंदेला”, बनाया हुक्का एक बुलेट की आगे-पीछे की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह बड़े अक्षरों में “बुंदेला” लिखा था। प्लेट पर रेडियम से हुक्का का डिजाइन भी बना हुआ था। दूसरी बुलेट पर लिखा था “जिलाध्यक्ष” दूसरी बुलेट पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने असली नंबर प्लेट के ऊपर एक और प्लेट लगा रखी थी, जिस पर बड़े अक्षरों में “जिलाध्यक्ष” लिखा था। कार्रवाई के दौरान बुलेट सवारों ने दबाव बनाने के लिए कुछ स्थानीय नेताओं को फोन भी लगाए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने किसी की सिफारिश नहीं मानी और नियमानुसार कार्रवाई की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एग्जाम सेंटर पर पहुंचे आयोग अध्यक्ष प्रशांत कुमार, इंतजाम देखे:असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा जारी, अध्यक्ष बोले-अच्छे अभ्यर्थियों का चयन होगा
    Next Article
    जिलाधिकारी ने पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों का किया औचक निरीक्षण:महिला समूहों की मेहनत से पोषण योजना हो रही मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment