Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मकान पर गिरा पुराना पीपल का पेड़:घर में फंसे परिवार को पुलिस ने रेस्क्यू किया, मलबे में गृहस्थी हो गई बर्बाद

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में मंगलवार को आए आंधी-तूफान में बड़ा हादसा टल गया। मोठ तहसील के अमरा गांव में करीब 100 साल पुराना पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़कर एक मकान पर गिर गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि परिवार सुरक्षित बच गया। बारिश के बाद आंधी, तबाही की दो तस्वीर… मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम के बीच तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान मोठ के अमरा निवासी मदन कुशवाहा के दो मंजिला मकान के पास खड़ा लगभग 100 साल का विशाल पीपल का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ का भारी तना सीधे मकान की ऊपरी मंजिल पर गिरा, जिससे दीवारें ढह गईं। उस वक्त घर के अंदर मदन, उनकी पत्नी संध्या और दोनों बच्चे राघव व आदित्य मौजूद थे। तेज आवाज और मलबा गिरते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग डर के मारे चीखने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस महज 7-8 मिनट में मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव शुरू किया। टीम ने सूझबूझ के साथ पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में भले ही किसी को चोट नहीं आई, लेकिन परिवार की गृहस्थी पूरी तरह उजड़ गई। मदन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में छत पर कमरे बनवाए थे, जहां अनाज, अलमारी, फ्रिज, बर्तन और कपड़े रखे थे—जो पेड़ गिरने से पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मोठ के एसडीएम अवनीश तिवारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान के चलते क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे हैं। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, ऐसे जर्जर या जोखिम वाले पेड़ों की पहचान भी कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं, बारिश के बाद झांसी में मौसम जरूर सुहावना हो गया है और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है कि आने वाले दिनों में तेज आंधी और तूफान का खतरा बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला:आरोपियों ने मरा समझकर छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर FIR:युवक ने लाखों रुपए हड़पे, मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment