Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला:आरोपियों ने मरा समझकर छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में मंगलवार शाम चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए। घायलों की पहचान प्रमोद मौर्य और उनके चाचा रघुवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। तिलहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर ठठियूरा गांव निवासी विमलेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम उनके भाई प्रमोद मौर्य और चाचा रघुवीर किसी काम से तिलहर गए थे। वापसी में मदनापुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के पास कुछ दबंग घात लगाए बैठे थे। लाठी-डंडों से पीटा, तमंचा तानने का आरोप शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, सरियों, अवैध हथियारों और नागालैंड की बंदूक से दोनों को घेर लिया। उन पर बंदूक और तमंचे भी ताने गए। हमलावरों ने लोहे की रॉड और पाइप से तब तक पीटा जब तक वे बेहोश नहीं हो गए। मरा समझकर भागे आरोपी हमलावर दोनों को मरा समझकर मौके से भाग गए। इसके बाद किसी व्यक्ति ने डायल 112 और डायल 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रमोद की हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत के अनुसार आरोपियों पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वे पूर्व में भी कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जमीन पर पड़ा अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा युवक घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक घायल युवक जमीन पर पड़ा दिख रहा है, जिसके पास खून बिखरा हुआ है। वीडियो में वह बार-बार अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। मदनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई है। दोनों घायलों का इलाज जारी है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में चलते डंपर पर गिरी हाई-वोल्टेज लाइन:चालक ने कूदकर बचाई जान, विद्युत आपूर्ति बंद कराकर हटाया गया केबल
    Next Article
    झांसी में मकान पर गिरा पुराना पीपल का पेड़:घर में फंसे परिवार को पुलिस ने रेस्क्यू किया, मलबे में गृहस्थी हो गई बर्बाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment