Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा:नासिक के ढोल नगाड़ों ने भक्तों में दोगुना किया उत्साह, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में भगवान परशुराम जन्म जयंती के अवसर पर पुराने शहर में शनिवार को भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते यात्रा निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सैकड़ों की संख्या में युवक, महिलाएं और बच्चे डीजे पर बजते भजनों और नासिक से आए पारंपरिक ढोल-ताशों की थाप पर झूमते-नाचते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। खंडेराव गेट स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजी-धजी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कई अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल रहीं, जिनमें सनातन परंपरा और शस्त्र-शास्त्र की महिमा को दर्शाया गया। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जयकारे लगाए, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा का नेतृत्व झांसी के मेयर बिहारी लाल आर्य, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, संजीव श्रृंगीऋषि, अमित साहू और राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड्जरिया कर रहे थे। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत द्वार बनाए गए थे। पंचकुइयां मंदिर, कोतवाली, गंदिगर का टपरा, बड़ा बाजार, सुभाष गंज और रानी महल होते हुए सिंधी तिराहा तक पूरी यात्रा में पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजकों ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। जगह-जगह पानी, शरबत और कोल्डड्रिंक के स्टॉल लगाए गए, जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेय पदार्थ वितरित किए गए। मेडिकल सहायता के लिए भी कुछ स्थानों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखी गई थी। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस बल के साथ ट्रैफिक पुलिस तैनात रही, जिससे यातायात को डायवर्ट कर यात्रा को सुचारु रूप से निकाला जा सका। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। देर शाम शोभायात्रा पुनः लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां धर्मगुरुओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, त्याग और धर्म रक्षा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान शहर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान परशुराम के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 131 नकली किताबें बरामद, FIR दर्ज:अग्रवाल एंड संस बुक डिपो मालिक के खिलाफ कार्रवाई
    Next Article
    मेरठ में गृहक्लेश के चलते युवक ने खाया जहर, मौत:पिता का आरोप- 9 साल से अलग रहने वाली पत्नी कर रही थी प्रताड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment