Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में NCRMU ने जीता रेलवे इंस्टीट्यूट का चुनाव:दूसरी बार दर्ज की जीत, सभी यूनियन के समीकरण हो गए फेल

    9 hours ago

    1

    0

    झांसी में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रहे चुनाव का देर रात परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव में एनसीआरएमयू ने सभी यूनियनों को पीछे छोड़ते हुए सभी पदों पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही यूनियन पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के साथ 56 डेलिगेट पदों के लिए मतदान हुआ था। कुल 2809 मतदाताओं में से 2570 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं ग्वालियर रेल संस्थान में उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष समेत 5 डेलिगेट पदों के लिए 234 में से 222 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा बांदा रेल संस्थान में भी उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष और 5 डेलिगेट पदों के लिए कुल 271 मत डाले गए। तीनों स्थानों पर शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हुई। रात करीब 10:30 बजे तक चुनाव परिणाम की स्थिति स्पष्ट हो गई। लगातार बढ़त बनाए रखते हुए एनसीआरएमयू ने सभी रेल संगठनों को पछाड़ते हुए एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। यूनियन पदाधिकारियों ने इसे कर्मचारियों के विश्वास और समर्थन की जीत बताते हुए कहा कि वे रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से काम करते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका दहन के लिए लखनऊ नगर निगम बेच रहा लट्ठे:देसी गाय के गोबर से बनाए गए, 200 से ज्यादा खरीदेंगे तो होम डिलीवरी फ्री
    Next Article
    अयोध्या की होली प्रेम, समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक:पूर्व सांसद लल्लू सिंह बोले - मंदिरों में भक्ति-रस से सराबोर होली अलौकिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment