Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा:ढोल-नगाड़ों पर झूमे भक्त, भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धा का सैलाब

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में भगवान परशुराम जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को पुराने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और आस्था से भरे इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण शोभायात्रा निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से शुरू हुई। हालांकि मौसम की तपिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और पूरे आयोजन में जोश बना रहा। शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में युवक, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। डीजे पर बजते भक्ति गीतों और नासिक से आए पारंपरिक ढोल-ताशों की थाप पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के माहौल में डूबा रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे आयोजन और भी भव्य और आकर्षक बन गया। पहले देखिए 3 तस्वीरें लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा खंडेराव गेट स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से भगवान परशुराम जन्म जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इसमें भगवान परशुराम की सजी-धजी झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके साथ ही कई धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल रहीं, जिन्होंने सनातन परंपरा और शस्त्र-शास्त्र की महिमा को दर्शाया। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जोरदार जयकारे लगाए। डीजे और ढोल-ताशों की थाप पर भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। नेताओं की मौजूदगी में निकली यात्रा शोभायात्रा का नेतृत्व झांसी के मेयर बिहारी लाल आर्य, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, संजीव श्रृंगीऋषि, अमित साहू और राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड्जरिया ने किया। उनकी मौजूदगी में यात्रा और भी भव्य रूप लेती नजर आई। शोभायात्रा के मार्ग में पंचकुइयां मंदिर, कोतवाली, गंदिगर का टपरा, बड़ा बाजार, सुभाष गंज और रानी महल होते हुए सिंधी तिराहा तक लोगों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए। स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजकों ने जगह-जगह पानी, शरबत और कोल्ड ड्रिंक के स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर श्रद्धालुओं और राहगीरों को निःशुल्क पेय पदार्थ वितरित किए गए। साथ ही कई स्थानों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया और यातायात को डायवर्ट कर यात्रा को सुचारु रूप से निकाला गया। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पर हुआ समापन देर शाम शोभायात्रा का समापन पुनः लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पर हुआ। यहां धर्मगुरुओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, त्याग और धर्म रक्षा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्श अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं के बीच सपा-कांग्रेस को घेरेगी भाजपा:विधानसभा का विशेष सत्र हो सकता है, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे योगी-पंकज चौधरी
    Next Article
    संभल-रामपुर सीमा पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, प्लाईवुड से भरा ई-रिक्शा पलटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment