Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में रेलकर्मी गश खाकर गिरा, तीन मिनट में मौत,VIDEO:होटल पर चाय पार्सल कराने पहुंचे थे 29 साल के अजय, लोग मिर्गी समझकर करते रहे टोटके

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित चित्रा चौराहा पर सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां चाय लेने पहुंचे एक रेलकर्मी की महज तीन मिनट में मौत हो गई। अचानक चक्कर आने के बाद वह होटल के बाहर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। मृतक की पहचान शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती, लाल स्कूल के पास निवासी अजय कुशवाहा (29) के रूप में हुई है। वह झांसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में चार पहिया वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। पिता मुरारी लाल कुशवाहा की मौत के बाद उन्हें करीब दो साल पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे परिजनों के अनुसार अजय सोमवार को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक की ड्यूटी पर थे। शाम करीब 7 बजे वह डीआरएम ऑफिस से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर चित्रा चौराहा स्थित एक होटल पर चाय लेने पहुंचे थे। चाय पार्सल कराने के बाद जैसे ही वह बाहर खड़े थे, उन्हें अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। सीसीटीवी सामने आया घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अजय शाम 7 बजकर 49 मिनट पर बाइक से होटल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वह पहले चाय के पैसे देते हैं, फिर पार्सल लेकर वापस काउंटर की ओर आते हैं। इसी दौरान वह कुछ सेकंड के लिए लड़खड़ाते हैं और फिर अचानक जमीन पर गिर जाते हैं। पूरी घटना महज तीन मिनट के भीतर घटित हो जाती है। सीपीआर की जगह टोटका करते दिखे मददगार अजय के गिरते ही आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन उनकी हालत को मिर्गी का दौरा समझ लिया जाता है। इस दौरान एक व्यक्ति जूता सुघाने जैसा टोटका करता दिखाई देता है, जबकि कुछ लोग उनकी छाती मलते रहते हैं। जानकारी के अभाव में कोई भी उन्हें सीपीआर नहीं दे पाया। होटल संचालक ने दी साथी को सूचना होटल संचालक ने अजय के साथियों को सूचना दी, लेकिन वह करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंच सके। इस दौरान अजय के शरीर में कुछ समय तक हलचल बनी रही। बाद में उन्हें ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन मिनट में हो गई मौत होटल संचालक लोकेंद्र पांडेय के अनुसार, रेलकर्मी की मौत महज तीन मिनट में हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अजय की मौत हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बाबा साहब जयंती पर निकली शोभायात्रा:डॉ. आंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं
    Next Article
    सुल्तानपुर में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जली:दोस्तपुर थाना क्षेत्र की तीन ग्राम सभाओं में हादसा, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment