Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सुबह धुंध, दोपहर में बढ़ी गर्मी:शाम को फिर नीचे आने लगा पारा, 28℃ रहा टेम्परेचर

    19 hours ago

    1

    0

    झांसी में मंगलवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह हल्की धुंध छाने के साथ सर्दी का असर रहा, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, सूरज ढलने के बाद मौसम में फिर से ठंडक महसूस होने लगी। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ेगी। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट के साथ यह 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इससे पहले सोमवार को भी झांसी में सर्दी बढ़ने के संकेत मिले। हल्की ठंड के साथ ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ेगी। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट आने के साथ यह 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम की अयोध्या वापसी गाथा:दीपोत्सव-2026 में Gen Z के संग लगेगा तकनीक का तड़का
    Next Article
    बदमाशों की गोली से घायल सिपाही से मिलने पहुंचे अजयराय:बोले-यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ी, ट्रामा सेंटर ने हेल्थ रिपोर्ट में बताया 6 जगह लगी थी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment