Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत:शराब पीकर घर लौट रहा था, ट्रेन से पहले पटरी पार करने की कोशिश में गंवाई जान

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। खिरक पट्टी इलाके में रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भट्टागांव निवासी नरेंद्र अहिरवार (38) पुत्र जगदीश अहिरवार के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र शराब पीने का आदी था और रोजाना की तरह मंगलवार शाम को भी घर से करीब एक किलोमीटर दूर मथुरा कॉलोनी के पास अवैध शराब के अड्डे पर गया था। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान खिरक पट्टी के पास झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पार करते समय झांसी-बांदा मेमू ट्रेन तेज रफ्तार में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटरी पार करते वक्त नरेंद्र का पैर फंस गया, जिससे वह गिर पड़ा। उसने उठने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन बेहद करीब आ चुकी थी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटा बोला-अवैध शराब पर हो कार्रवाई मृतक नरेंद्र के बेटे नैतिक ने पिता की शराब की लत के साथ ही मथुरा कॉलोनी के पास बने कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि यहां मिलने वाली शराब पीने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जाते हैं। आए दिन यहां लड़ाई झगड़ा होता है। किसी और के पिता की जान न जाए, इसलिए इस अवैध शराब के अड्डे को बंद करना चाहिए। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति और 16 वर्षीय बेटा नैतिक है। पिता की शराब की लत के कारण परिवार की जिम्मेदारी बेटे पर आ गई थी, जो एक निजी कंपनी में काम करता है। पिता की अचानक मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर बाजार थाना प्रभारी के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज की 3 अप्रैल से भागवत कथा:अयोध्या के रामसेवक पुरम में होगी आयोजित, 2 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा
    Next Article
    गाजियाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइनें, धूप में घंटों खड़े रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment