Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में था मनोनीत पार्षदों का शपथग्रहण समारोह:कई की पत्र पढ़ने में फूल गईं सांसें, मेयर ने शपथ दोहराई तब औपचारिकता पूरी हो पाई

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी नगर निगम के शपथग्रहण समारोह में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब कुछ मनोनीत पार्षद अपने ही शपथ पत्र को पढ़ नहीं सके। नगर विकास विभाग की ओर से हाल ही में नियुक्त किए गए पार्षदों के लिए शनिवार को नगर निगम सदन में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। लेकिन तय समय से करीब 45 मिनट देरी से शुरू हुए इस समारोह में एक अलग ही तस्वीर सामने आई। कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रथम नागरिक मेयर बिहारी लाल आर्य ने शपथ प्रक्रिया शुरू कराई। उन्होंने शपथ के शुरुआती शब्द पढ़े, जिसके बाद पार्षदों को अपना नाम लेकर आगे की शपथ दोहरानी थी। हालांकि, दस में से सात पार्षदों ने किसी तरह शपथ पूरी कर ली, लेकिन तीन पार्षद शपथ पत्र पर लिखे शब्दों को पढ़ने में ही अटक गए। वे शपथ की पंक्तियों को ठीक से नहीं पढ़ पाए, जिसके बाद मेयर ने स्वयं उन्हें शपथ दिलाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो समारोह में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्षद शपथ पत्र हाथ में लिए हुए हैं, लेकिन शब्दों को पढ़ने में असहज महसूस कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और मनोनीत पार्षदों की योग्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि शपथ तक ठीक से नहीं पढ़ पा रहे, तो वे जनता के मुद्दों को सदन में कैसे प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। हालांकि, नगर निगम या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये पार्षद अटके तो मेयर ने दिलाई शपथ मनोनीत पार्षद कमलेश कुसुम कुशवाहा जब शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचीं तो प्रक्रिया के तहत मेयर बिहारी लाल आर्य को “मैं…” कहकर शपथ शुरू करानी थी। इसके बाद पार्षद को अपना नाम लेकर शपथ पत्र में लिखे शब्द पढ़ने थे, लेकिन वह अपने नाम के बाद आगे की पंक्तियां नहीं पढ़ सकीं। स्थिति को संभालते हुए मेयर ने पूरी शपथ खुद पढ़कर उनसे दोहरवाई और औपचारिकता पूरी कराई। इसी तरह दूसरे पार्षद सुनील विश्वकर्मा भी शपथ लेने के दौरान शुरुआत नहीं कर पाए। तब मेयर ने खुद कहा—“मैं सुनील विश्वकर्मा ईश्वर की शपथ लेता हूं…”। इसके बाद पार्षद शपथ पत्र पढ़ने के बजाय मेयर की ओर देखते रहे और उनके पीछे-पीछे पूरी शपथ दोहराते हुए प्रक्रिया पूरी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैमिष नगर-काकोरी में 80 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:2 अवैध भवन सील, लखनऊ में LDA का बुलडोजर चला
    Next Article
    IPL में हैदराबाद ने 195 का टारगेट दिया:चेन्नई के 5 बैटर्स आउट, सरफराज के बाद ब्रेविस पवेलियन लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment