Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैमिष नगर-काकोरी में 80 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:2 अवैध भवन सील, लखनऊ में LDA का बुलडोजर चला

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को नैमिष नगर योजना में अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 50 बीघा में विकसित की जा रही 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। वहीं, काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। 2 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-3 एवं जोन-4 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया- सीतापुर रोड पर नैमिष नगर योजना लांच की जानी है। जिसके लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि खरीदी जा रही है। योजना में निजी विकासकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया इस क्रम में शनिवार को ग्राम-सैदापुर, कमलापुर, फर्रूखाबाद, भौली में अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगाराम, राम नरेश, जितेन्द्र वर्मा, वंशराज यादव, मेंहदी हसन, मोहम्मद इमरान बेग, रामेश्वर यादव लगभग 50 बीघा में विकसित की जा रही 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया- काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान सोनू सम्राट, गणेश, मुलायम सिंह, राजू, राहुल कुमार व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा काकोरी के ग्राम-बेहटा में बृजेश पाल व लालू यादव द्वारा निर्मित किए जा रहे 2 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:11 साल के मामा पर आरोप, चित्रकूट में मामला दर्ज
    Next Article
    झांसी में था मनोनीत पार्षदों का शपथग्रहण समारोह:कई की पत्र पढ़ने में फूल गईं सांसें, मेयर ने शपथ दोहराई तब औपचारिकता पूरी हो पाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment