Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में THAR से रिटायर्ड रजिस्ट्रार को रौंदा:20 मीटर तक स्कूटी घिसटी; बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में दौड़ा रहे थे

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में 4 पुलिसवालों ने THAR गाड़ी से रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा (70) को कुचल दिया। इसके बाद वह THAR के अगले पहिए के नीचे दब गए। 20 मीटर घिसटने के बाद उनकी स्कूटी भी THAR के नीचे फंस गई। हादसे के बाद पुलिसवालों ने THAR रोकी और गाड़ी छोड़कर भाग गए। सिक्योरिटी गार्डों ने अन्य लोगों की मदद से THAR को हटाया। मनीराम वर्मा को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस THAR कब्जे में लेकर जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के परीक्षा भवन में होमगार्ड का पेपर चल रहा था। वहीं से पुलिसवाले THAR लेकर निकले थे। वो कैंपस के अंदर THAR को तेज स्पीड में दौड़ा रहे थे। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए घर का सामान लेने जा रहे थे मनीराम वर्मा एरच थाना क्षेत्र के भदरवारा गांव के रहने वाले थे। वह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में असिस्टेंड रजिस्टार के पद से रिटायर हुए थे। परिवार के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रहते थे। मनीराम के बेटे गिरीश कुमार ने बताया- शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पिता घर से स्कूटी लेकर निकले थे। वो कैंपस के बाहर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। तभी कैंपस के अंदर परीक्षा भवन की तरफ से तेज गति में आ रही काले रंग की THAR गाड़ी ने पापा की स्कूटी को टक्कर मार दी। गाड़ी में 4 पुलिसकर्मी खाकी वर्दी पहनकर बैठे थे। वो सभी हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे। तब तक स्टाफ के लोग पिता को अस्पताल ले जा चुके थे। हम लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि पापा की मौत हो गई है। पोता बोला- पहिए के नीचे दबे थे गिरीश कुमार ने बताया- घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर परीक्षा भवन में होमगार्ड का पेपर चल रहा था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- THAR इसी तरफ से आ रही थी। तेज धमाके की आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक वर्दी पहने 4 पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर से बैग उठाकर भाग गए। स्कूटी THAR के नीचे फंसी थी। THAR का अगला पहिया मनीराम वर्मा के ऊपर चढ़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद THAR को हटाया। पोते ने होमगार्ड का पेपर छोड़ा मनीराम वर्मा के एक रिश्तेदार आशीष ने बताया- आज मेरा ललितपुर में होमगार्ड का पेपर था। मैं बाइक से पेपर देने जा रहा था। जब परीक्षा भवन के गेट के पास से निकला, तो मैंने THAR के नीचे स्कूटी और एक व्यक्ति को दबा देखा। उनके सिर्फ पैर दिख रहे थे। मुझे यह नहीं पता था कि THAR के नीचे मेरे दादाजी दबे हैं। मैं जल्दबाजी में परीक्षा देने चला गया। जब 8 किलोमीटर दूर हंसारी पहुंचा, तब मेरे पिता का फोन आया। उन्होंने एक्सीडेंट में दादा की मौत होने की बात बताई। इसके बाद मैं पेपर छोड़कर घर लौट आया। गर्ल्स हॉस्टल से भागे पुलिसवाले आशीष ने बताया- मैंने यह भी देखा कि THAR के पास 4 पुलिसकर्मी खड़े थे। एक पुलिसकर्मी ने जल्दबाजी में गेट खोलकर THAR के अंदर से बैग और सामान उठाया। इसके बाद वे चारों गर्ल्स हॉस्टल के रास्ते से भाग गए। पुलिसवाले बहुत तेज गति में गाड़ी में चला रहे थे। अगर स्पीड कम होती, तो इस तरह से हादसा न होता। वहीं, घटना की सूचना पर रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मनीराम के घरवाले सीसीटीवी दिखाने और पुलिसवालों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस उन लोगों को रजिस्ट्रार ऑफिस ले गई और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्नी की 6 साल पहले मौत हो गई थी सहायक रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा करीब 10 साल पहले बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से रिटायर हुए थे। 6 साल पहले उनकी पत्नी लाड़कुंवर की मौत हो गई थी। मनीराम के दो बेटी डॉ. माया वर्मा और दमयंती हैं, जबकि एक बेटा गिरीश है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। गिरीश पहले अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। अब वह कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं। रजिस्ट्रार बोले- हमने डीएम-एडीएम को सूचना दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि यह बहुत दुखद घटना है। यूनिवर्सिटी परिवार के सदस्य मनीराम वर्मा अपनी स्कूटी से जा रहे थे। तभी THAR ने उनको टक्कर मार दी। यूनिवर्सिटी की एंबुलेंस से तत्काल उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन, उनकी मौत हो गई। यह बहुत बड़ी क्षति हुई है। डीएम और एडीएम ने भी कॉल करके पूरे मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने मनीराम के घरवालों से शिकायत ली है। यह जांच का विषय है कि THAR को कौन चला रहा था? कौन लोग उसमें सवार थे? यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने सारे सीसीटीवी के फुटेज सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। जो भी हो, निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। …………………… ये खबर भी पढ़िए- बाहुबली बृजभूषण सिंह ने ठाकुरों को ललकारा:बोले- आपका कोई वजूद नहीं, जानिए इस नाराजगी की वजह क्या? यूपी में विधानसभा चुनाव करीब एक साल बाद होने हैं। इससे पहले भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्षत्रियों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। बिहार के भागलपुर से यूपी के ठाकुरों को ललकारा। बोले- सरकारों में आपका कोई अस्तित्व नहीं है। बृजभूषण ने अपना दुखड़ा सुनाया तो चुनौती भी दे डाली। आखिर उनकी नाराजगी की वजह क्या है? पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा ईरान:विदेश मंत्री अराघची PAK पीएम शहबाज से मिले; अमेरिका बोला- समझौता करने की जल्दबाजी नहीं
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- मेरे साथ धोखा हुआ; पुलिसवालों ने रजिस्ट्रार को कुचला, एक्स मुस्लिम सलीम बच्चे का हत्यारा निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment