Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- मेरे साथ धोखा हुआ; पुलिसवालों ने रजिस्ट्रार को कुचला, एक्स मुस्लिम सलीम बच्चे का हत्यारा निकला

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी और उसके बारे में चौंकाने वाले खुलासे से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर पश्चिम बंगाल में सीएम योगी की रैली को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- सलीम वास्तिक हत्यारा निकला; यूट्यूबर का गला रेतने वाले वाले एनकाउंटर में मारे गए गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 साल तक फरारी के दौरान शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद में नाम बदलकर रहा। इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए थे। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- जय श्रीराम बोलने पर दीदी को बुरा लगता, TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी पश्चिम बंगाल में सीएम योगी बोले- बंगाल में हिंदुओं की संख्या न बढ़े इसलिए ममता दीदी ने CAA का विरोध किया। इससे पाकिस्तान और बांग्लादेश से परेशान होकर आए हिंदू, बौद्ध और जैनों को भारत की नागरिकता मिलेगी। दीदी को बुरा लगता है कि अगर हिंदू ज्यादा होंगे तो सड़क पर इफ्तारी कैसे होगी। 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडों को कहीं भी छुपने की जगह नहीं मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें 3- झांसी में पुलिसवालों ने THAR से रिटायर्ड रजिस्ट्रार को रौंदा; 20 मीटर तक स्कूटी घिसटी झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में 4 पुलिसवालों ने THAR गाड़ी से रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार को रौंद दिया। 20 मीटर घसीटने के बाद उनकी स्कूटी THAR के नीचे फंस गई। रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा अगले पहिए के नीचे दब गए। इसके बाद पुलिसवालों ने THAR रोकी। फिर गाड़ी छोड़कर भाग गए। गार्डों ने अन्य लोगों की मदद से गाड़ी को हटाया। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजीपुर में लड़की की मौत पर सियासत; पीएम से पूछा-बेटियां असुरक्षित क्यों? गाजीपुर में 16 साल की लड़की की मौत पर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा है। राहुल गांधी बोले- मोदी जी, मुख्यमंत्री जी आपके राज में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं? अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पीड़ित पिता पर पुलिस और भाजपा समझौते का दबाव बना रही है। पूरी खबर पढ़ें 5- अखिलेश बोले- मेरे साथ भी धोखा हुआ, AAP और हम एक टीम हो गए आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा- अब हम और आम आदमी पार्टी एक टीम हो गए। ऐसा ही धोखा हमारे साथ हुआ था, हमने भी किसी को राज्यसभा सांसद बनाया था और वह किसी और दल में चले गए। इन सबके पीछे कॉमन चीज- ईडी, सीबीआई, पैसा और स्वार्थ है। भाजपा सबसे बड़ी गिद्ध पार्टी है। उसे झूठ बोलने से फुर्सत नहीं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- होमगार्ड बनने B.Ed और CTET पास भी पहुंचे, अभ्यर्थी बोले- पेपर IAS-PCS लेवल का था यूपी में 42 हजार पदों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा चल रही। पहले दिन परीक्षा देने के लिए MA, BA, B.Ed और CTET पास भी पहुंचे। अभ्यर्थी बोले- पेपर IAS और PCS लेवल का आया था। अच्छा होता पेपर न कराकर दौड़ करा लेते। केंद्र पर कलावा-कंगन-ताबीज सब उतरवाए। 1053 केंद्रों पर आज से शुरू हुई परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी में भीषण गर्मी, काशी के घाटों पर सन्नाटा, नावें बंद; सड़कों पर पानी का छिड़काव यूपी में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। काशी में घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पर्यटकों के न आने के चलते नाविक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालन बंद रख रहे हैं। सिग्नल पर रुकने वालों के लिए ग्रीन नेट लगाई गई है। आगरा और कानपुर में सड़कों पर नगर निगम पानी की बौछारें कर रहा है। 60 जिलों में लू चल रही है। पूरी खबर पढ़ें 8-मऊ में मां-बाप-भाई सहित 5 मौतें, बेटी की शादी कराके लौट रहे थे मऊ में भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पालतू कुत्ते की भी जान गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। शनिवार तड़के हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। गाड़ी काटकर शव निकाले गए। परिवार में अब बेटी ही बची। पूरी खबर पढ़ें 9- कानपुर के मार्केट में आग लगी; दुकानदार जिंदा जला, पत्नी-बेटी समेत 5 झुलसे कानपुर में शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे दीना मार्केट की तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदार की जिंदा जलकर मौत हो गई। पत्नी, बेटी, भाभी, भतीजी और भतीजा झुलस गए। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर झुलसे लोगों को बाहर निकाला। टीम ने करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकानें एक ही परिवार के भाइयों की हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- BJP 25 सीटें दे नहीं तो अकेले लड़ेंगे, यूपी में पीछे नहीं हटेंगे एनडीए के सहयोगी दल RPI (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले लखनऊ दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके यूपी में गठबंधन के लिए 25 सीटों की शर्त रखी है। अठावले ने कहा- हम यूपी में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते। लेकिन 25 सीटें मिलने पर गठबंधन करेंगे। नहीं मिली तो अकेले दम पर चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेगें। पूरी खबर पढ़ें 11- बरेली में दूल्हे की लटकती लाश मिली, शाम को बारात निकलनी थी बरेली में बारात निकलने के चंद घंटों पहले दूल्हे ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह बारात निकलने की तैयारियों के बीच अन्य रस्मों के लिए घरवाले ढूंढ़ने लगे तो दूल्हा घर पर नहीं मिला। किसी ने पेड़ पर लाश लटकती हुई देखी। पता चला वह दूल्हा ही था। घर में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। रोते हुए पिता बोले- पसंद का कोट-पैंट लाया था। पूरी खबर पढ़ें 12- मेरठ में संदिग्ध आतंकी के पिता बोले- दोषी निकला तो गोली मारूंगा; ATS ने पकड़ा था ATS द्वारा अरेस्ट मेरठ के तुषार के पिता शैलेंद्र चौहान ने कहा- बेटा आतंकी साबित हुआ तो उसे खुद गोली मारुंगा। दावा किया कि बेटा बचपन से एक डिसार्डर का शिकार है जिसकी वजह से अपना काम खुद नहीं कर पाता। उसके दादा सेनानी थे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के सक्रिय सिपाही रहे। 23 अप्रैल को ISI से कनेक्शन के आरोप में अरेस्ट हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 13- झांसी में इकलौते बेटे की हत्या कर फंदे पर लटका; मां की गोद से उठा ले गया था झांसी में एक पिता ने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- भाजपा नेता पर बकरे चोरी का केस, शिकायतकर्ता बोला- 14 बकरे ले गए बदायूं में भाजपा नेता पर 14 बकरे चोरी करने की FIR दर्ज की गई है। 23 अप्रैल को उघैती पुलिस ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात उनके घर के बाहर बाड़े में 14 बकरे बंधे हुए थे। रात में ताला तोड़कर सभी बकरे चोरी कर लिए गए। आसपास जानकारी के बाद आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- बारिश का अलर्ट 26 अप्रैल को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम में बदलाव होगा और अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में THAR से रिटायर्ड रजिस्ट्रार को रौंदा:20 मीटर तक स्कूटी घिसटी; बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में दौड़ा रहे थे
    Next Article
    BHU संविदा कर्मचारियों से जिला प्रशासन की हुई वार्ता:5 बिन्दुओं पर बनी सहमति, कार्यकारिणी बैठक में रखा जायेगा प्रस्ताव, धरना किया समाप्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment