Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी मंडल के अधिकारियों ने ललितपुर स्टेशन का निरीक्षण किया:अतिरिक्त सदस्य और DRM ने यात्री सुविधाओं, साइडिंग की समीक्षा की

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में अतिरिक्त सदस्य (परिचालन एवं बिजनेस डेवलपमेंट) डॉ. मनोज सिंह और मंडल रेल प्रबंधक, झांसी अनिरुद्ध कुमार ने उदयपुरा रेलवे साइडिंग तथा ललितपुर स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। उदयपुरा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डॉ. मनोज सिंह और अनिरुद्ध कुमार ने कार्यकारी निदेशक (बिज़नेस डेवलपमेंट) राकेश रोशन, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) डॉ. जीतेन्द्र कुमार और प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक शरद चंद्रायण के साथ विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इसके बाद, उन्होंने LPGU साइडिंग का निरीक्षण किया। यहाँ वैगन इंटरचेंज पॉइंट, गार्ड-ड्राइवर रनिंग रूम, पैनल रूम और वैगन ट्रिपलर की कार्यप्रणाली का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। वैगनों के शीघ्र उतरान और समयबद्ध वापसी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त सदस्य (बिजनेस डेवलपमेंट) ने बिजनेस डेवलपमेंट टीम (BDU) के सतत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को फ्लाई ऐश लदान में 80 प्रतिशत तक की वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित ललितपुर स्टेशन का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था और उपलब्ध सेवाओं का जायजा लिया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए, संबंधित अधिकारियों को स्टेशन पर स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर, मंडल परिचालन प्रबंधक उर्वशी कुमारी सहित अन्य निरीक्षक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 26 अप्रैल को कचहरी फीडर की बिजली बाधित:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती, उपभोक्ता होंगे प्रभावित
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती में 5600 अभ्यर्थियाें ने छोड़ी परीक्षा:19,400 हुए शामिल, अभ्यर्थी बोले- आसान था पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment