Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती में 5600 अभ्यर्थियाें ने छोड़ी परीक्षा:19,400 हुए शामिल, अभ्यर्थी बोले- आसान था पेपर

    12 hours ago

    1

    0

    जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन कुल 25,000 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी, लेकिन इनमें से 5,600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं 19,400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। तीन दिवसीय परीक्षा कार्यक्रम के दौरान करीब 75,000 अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। शहर के 28 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में परीक्षा कराई गई, जहां सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई। प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर 10 से 15 पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जबकि एमडी जैन परिसर में करीब 20 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। सभी केंद्रों पर अलग-अलग इंस्पेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं, जो लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग से गुजरना पड़ा। गेट पर मोबाइल और बैग जमा कराए गए, जूते उतरवाकर जांच की गई। इसके बाद बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन के जरिए पहचान सत्यापित की गई, जिसके बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आगरा पहुंचे। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरी परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है और फीड सीधे लखनऊ मुख्यालय को भेजी जा रही है। पिछले अनुभवों को देखते हुए सॉल्वर गैंग पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी मंडल के अधिकारियों ने ललितपुर स्टेशन का निरीक्षण किया:अतिरिक्त सदस्य और DRM ने यात्री सुविधाओं, साइडिंग की समीक्षा की
    Next Article
    सर्राफा व्यापारी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा:दो आरोपियों को छपिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment