Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी नगर निगम की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार:महिला सभासद बोलीं- हम लोगों को सदन में बिठाकर गायब हो गए अधिकारी, नगर आयुक्त कह रहीं "खाना खाकर जाना"

    8 hours ago

    2

    0

    झांसी नगर निगम की सदन बैठक सोमवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। 60 वार्डों के पार्षदों ने सामूहिक रूप से बैठक का बहिष्कार कर दिया और नगर निगम मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने अधिकारियों पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया। तस्वीरों में देखें महिला पार्षदों का आक्रोश… दरअसल, सदन की बैठक सुबह 11:45 बजे निर्धारित थी। सभी पार्षद समय से सभागार में पहुंच गए, लेकिन उनका आरोप है कि तय समय के काफी देर बाद भी अधिकारी मौजूद नहीं थे। करीब 20 मिनट बाद अपर नगर आयुक्त समेत कुछ अधिकारी पहुंचे, लेकिन मेयर बिहारी लाल आर्य के अनुपस्थित होने की जानकारी मिलने पर वे भी सभागार छोड़कर चले गए। इसके बाद पार्षदों का कहना है कि लंबे समय तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली। इस दौरान पार्षदों का आक्रोश उस वक्त और बढ़ गया जब नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने कथित तौर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “बैठक छोड़कर जा रहे हैं तो खाना खाकर जाएं।” इस टिप्पणी को लेकर पार्षद भड़क गए और इसे अपमानजनक बताया। पार्षद नीता विकास यादव ने आरोप लगाया कि निगम में केवल उन्हीं लोगों की सुनी जा रही है जो अधिकारियों की “चापलूसी” करते हैं, जबकि जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्षद जनता के विकास के लिए आए थे, लेकिन अधिकारियों के रवैये से निराश हैं। खड़े रहे पार्षद, निकल गईं नगर आयुक्त नगर निगम के मुख्य द्वार पर जब पार्षद प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान नगर आयुक्त आकांक्षा राणा अपनी गाड़ी से वहां से निकल गईं। पार्षदों ने उन्हें रोककर बात करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी और वह सीधे बाहर चली गईं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय पर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्षद बोले-जानबूझकर बनाए हालात भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, निर्दलीय और समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने एक स्वर में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद बंटी सोनी ने कहा कि अधिकारी केवल सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झांसी में एक भी ढंग का काम अधिकारियों ने नहीं कराया। अब उनकी पोल न खुल जाए तो ऐसे में वह सदन नहीं चलने देने के लिए ये हालात बना रहे हैं। महिला पार्षद बोलीं-हम झांसी की रानी हैं अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नगर निगम की महिला पार्षदों ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए नगर निगम अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। पार्षद नीता विकास यादव, पूर्व उपसभापति और वर्तमान पार्षद प्रियंका साहू समेत महिला पार्षदों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह झांसी की रानी हैं। अधिकारी याद रखें कि हम लोग उस धरती से आते हैं, जहां की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को ये शहर नहीं लूटने दिया। बोलीं हम लोग अधिकारियों को अपना झांसी नहीं लूटने देंगे। भ्रष्टाचार के लगाए आरोप पार्षद लंबे समय से नगर निगम अधिकारियों पर मनमानी करने के साथ ही जनता के पैसे का बंदरबांट करने का आरोप लगाते रहे हैं। बीते दिनों भी नगर निगम की बिल्डिंग के सामने धरने पर बैठे पार्षदों ने अपर आयुक्त से लेकर नगर आयुक्त का रास्ता रोक दिया था। लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आज फिर से पार्षदों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जो प्रस्ताव वह लोग बैठक में शामिल करने के लिए देते हैं उन्हें कार्यवृत में शामिल नहीं किया जाता। हम लोगों के वार्ड में अगर एक लाख रुपए का काम भी हो तो अधिकारी नहीं होने देते जबकि, जिन वार्डों में पार्षद तक नहीं हैं वहां अधिकारियों ने पांच-पांच करोड़ के काम करा दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में भगवान परशुराम की जयंती पर कार्यक्रम:विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना, भगवान परशुराम को न्याय और धर्म का प्रतीक बताया
    Next Article
    गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड पर सपा का प्रदर्शन:डीएम-एसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment