Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से होली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:दुर्ग, जबलपुर, बांद्रा, अयोध्या और दिल्ली के लिए नहीं होगी सीटों की मारामारी

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी रेल मंडल और रेलवे बोर्ड ने होली के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए झांसी से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिन यात्रियों को नियमित ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पाया है, वे इन स्पेशल ट्रेनों में जल्द टिकट बुक कर सकते हैं, ताकि त्योहार पर घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। नीचे देखें ट्रेनों का टाइम-टेबल ● वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांद्रा जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02199) का संचालन 5 मार्च से 26 मार्च के बीच प्रत्येक गुरुवार शाम 4.50 बजे होगा। यह ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर और शिवपुरी होते हुए बांद्रा पहुंचेगी। ● बांद्रा से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02200) 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 5.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी और उधना के रास्ते झांसी पहुंचेगी। ● उधना से अयोध्या जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09093) 13 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार सुबह 7.25 बजे उधना से चलेगी और अगले दिन रात 12.55 बजे झांसी पहुंचेगी। ● अयोध्या से उधना जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09094) 14 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार दोपहर 2.45 बजे अयोध्या से चलेगी और अगले दिन रात 12.45 बजे झांसी पहुंचेगी। ● जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेन (01701) 2 से 9 मार्च तक प्रत्येक सोमवार रात 8.20 बजे जबलपुर से चलकर सुबह 5.55 बजे झांसी पहुंचेगी। ● हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन (01702) 3 से 10 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी और रात 11.50 बजे झांसी पहुंचेगी। ● सूबेदारगंज–चारलापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04121) 26 फरवरी से 5 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार दोपहर 3.50 बजे सूबेदारगंज से चलकर रात 10.15 बजे झांसी पहुंचेगी। ● चारलापल्ली–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04122) 28 फरवरी से 7 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 4.30 बजे चारलापल्ली से चलकर अगले दिन दोपहर 3.15 बजे झांसी पहुंचेगी। ● दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेन (08751) 1 और 2 मार्च को सुबह 10.45 बजे दुर्ग से चलकर रात 3.35 बजे झांसी पहुंचेगी। ● हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन (08752) 2 और 3 मार्च को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर रात 9.25 बजे झांसी पहुंचेगी। जरूरत पर और चलेंगी ट्रेन मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए गए हैं तथा सभी ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में कंपोजिट विद्यालय के सामने कूड़े में आग:धुएं से बच्चों का दम घुट रहा, ग्रामीणों ने गंदगी फैलाई, शिक्षामंत्री गुलाब देवी का विधानसभा क्षेत्र
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर 4 बसों में आग:दमकल ने घंटों बाद आग बुझाई, हादसे में कोई घायल नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment