Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर 4 बसों में आग:दमकल ने घंटों बाद आग बुझाई, हादसे में कोई घायल नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में गुरुवार देर शाम शामली बस स्टैंड पर खड़ी 4 बसों में भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। आग लगने से बस स्टैंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बसों में से एक से धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और पास खड़ी तीन अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बसों में कोई यात्री, चालक या परिचालक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि चारों बसें जलकर खाक हो गईं। घटनास्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस अग्निकांड से परिवहन विभाग को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी से होली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:दुर्ग, जबलपुर, बांद्रा, अयोध्या और दिल्ली के लिए नहीं होगी सीटों की मारामारी
    Next Article
    युवती ने प्रेमी के घर के बाहर खाया जहर:इटावा में शादी से इनकार के बाद उठाया कदम, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment