Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से होली पर पुणे जाएगी ट्रेन,वापस नहीं आएगी:मुम्बई, गोरखपुर, दिल्ली और वाराणसी के लिए भी होंगी स्पेशल एक्सप्रेस

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी स्टेशन पर होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए भारतीय रेल ने झांसी से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये सभी ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से होकर अलग-अलग शहरों के लिए जाएंगी। वहीं, एक ट्रेन पुणे के लिए चलाई जा रही है, जो झांसी से जाएगी लेकिन उसकी वापसी नहीं होगी। ये एकतरफा ट्रेन होगी। झांसी में होली पर ऐसी तस्वीर बनती है… मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, पहले घोषित ट्रेनों के साथ अब कुछ और स्पेशल ट्रेनें भी जोड़ी गई हैं। खासकर मुंबई, पुणे, वाराणसी और गोरखपुर रूट पर ज्यादा भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस–वाराणसी स्पेशल ट्रेन संख्या 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी जंक्शन के बीच बुधवार और गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01074 शनिवार और रविवार को चलेगी। मुंबई से चलकर यह ट्रेन सुबह 10:25 बजे झांसी पहुंचेगी। वाराणसी से आने वाली ट्रेन शाम 5:25 बजे झांसी आएगी। इन ट्रेनों का संचालन 25 फरवरी से 7 मार्च तक होगा। इस रूट पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, इसलिए यहां अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर जंक्शन के लिए 1 से 8 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन रात 10:10 बजे झांसी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर से मुंबई के लिए 3 से 10 मार्च तक चलेगी और रात 2:10 बजे झांसी आएगी। गोरखपुर और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या होली पर काफी बढ़ जाती है, इसलिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। पुणे–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 01415 पुणे से गोरखपुर के लिए 1 से 8 मार्च तक रोज चलेगी। यह ट्रेन सुबह 4 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01016 गोरखपुर से पुणे के लिए 2 से 9 मार्च तक चलेगी और सुबह 4 बजे झांसी आएगी। महाराष्ट्र में काम करने वाले बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई लोग होली पर अपने घर लौटते हैं, इसलिए इस रूट पर भी खास इंतजाम किए गए हैं। झांसी से पुणे के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन संख्या 01915, 28 फरवरी को दोपहर 12:50 बजे झांसी से चलेगी और अगले दिन रात 11:35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह अनारक्षित ट्रेन होगी, यानी इसमें जनरल डिब्बे रहेंगे। यह ट्रेन ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशनों पर रुकेगी। डिब्बों और सुरक्षा की व्यवस्था इन सभी स्पेशल ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी डिब्बे लगाए जा रहे हैं। जहां ज्यादा भीड़ होगी, वहां अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं। होली के दौरान स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। टिकट जांच और सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और केवल अधिकृत माध्यम से ही टिकट लें। इन स्पेशल ट्रेनों से झांसी और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और होली पर सफर पहले से आसान हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बाबाओं की स्थिति इस समय अच्छी नहीं है':बिठूर महोत्सव में कवि सम्मेलन, कवि योगेंद्र चौहान बोले- ऐ पाक तेरे कानों पर हिंद के कंटाप रहेंगे
    Next Article
    सहारनपुर से व्यापारी लापता:परिजन बोले- सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment