Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर से व्यापारी लापता:परिजन बोले- सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक व्यापारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित मॉडल शॉप के पार्टनर सुशांत जायसवाल 23 फरवरी 2026 की रात से गायब हैं। उनके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार, 35 वर्षीय सुशांत जायसवाल पुत्र देवीप्रसाद जायसवाल, निवासी खलासी लाइन, नेहरू नगर, 23 फरवरी 2026 को रात करीब 8:30 बजे घर से निकले थे। वह बिना किसी को बताए गए थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर अगले दिन, थाना सदर बाजार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सुशांत जायसवाल की उम्र लगभग 35 वर्ष है, कद करीब 5 फुट 6 इंच, रंग सांवला है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ है। लापता होते समय उन्होंने ग्रे रंग का ट्रैक सूट पहन रखा था। परिजनों का कहना है कि सुशांत का किसी से कोई विवाद नहीं था और उनका अचानक गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। उनके बुजुर्ग माता-पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सुशांत जायसवाल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत कंट्रोल रूम सहारनपुर या थाना सदर बाजार पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी से होली पर पुणे जाएगी ट्रेन,वापस नहीं आएगी:मुम्बई, गोरखपुर, दिल्ली और वाराणसी के लिए भी होंगी स्पेशल एक्सप्रेस
    Next Article
    मेरठ में कार की टक्कर से महिला की मौत:सिवाया गांव के बाहर सड़क पार कर रही थी महिला, ड्राइवर कार लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment