Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झूठे केस से रंगदारी मांगने का आरोप:बुलंदशहर में SSP से शिकायत, अलीगढ़ का रहने वाला है पीड़ित ITI कॉलेज संचालक

    15 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की पहचान अलीगढ़ के सरायवाली पैठ चौराहा निवासी उवेश पुत्र स्व. गुलाम नबी के रूप में हुई है। उवेश ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक आईटीआई कॉलेज का संचालक है और अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता है। उसने आरोप लगाया कि बुलंदशहर निवासी आकिल पुत्र सुलेमान, उसके ससुर गुलाम जलील और उनके गिरोह के सदस्य रुकसार उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर दबाव बना रहे हैं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने पहले भी कई मामलों में झूठे मुकदमे दर्ज कराने का प्रयास किया है। वर्ष 2019 में अतरौली थाने में दर्ज एक मामले में पुलिस जांच के दौरान आरोप झूठे पाए गए थे और अंतिम रिपोर्ट लगाई गई थी। वर्ष 2024 में छतारी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी झूठा फंसाने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद आकिल और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप है कि आरोपी झूठे मुकदमे दर्ज कर लोगों पर दबाव बनाते हैं और फिर समझौते के नाम पर पैसे की मांग करते हैं। पीड़ित उवेश ने बताया कि अब इसी तरह के प्रयास उसके और उसके परिचितों के खिलाफ भी किए जा रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी:महिला ने एसएसपी से शिकायत की, रुपये मांगने पर धमकी दी
    Next Article
    अब ग्रीनपार्क का बदलेगा रूप:पिलर-फ्री स्टेडियम में हर सीट से मिलेगा 360° व्यू, 350 करोड़ से रेनोवेशन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment