Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब ग्रीनपार्क का बदलेगा रूप:पिलर-फ्री स्टेडियम में हर सीट से मिलेगा 360° व्यू, 350 करोड़ से रेनोवेशन होगा

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में अब मैच देखने का अंदाज पूरी तरह बदलने वाला है। करीब 50 साल पुराने इस मैदान को आधुनिक और हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नए डिजाइन के तहत स्टेडियम को पूरी तरह ‘पिलर-फ्री’ बनाया जाएगा। इससे दर्शकों और मैदान के बीच कोई दीवार या लोहे का खंभा बाधा नहीं बनेगा। दर्शक स्टेडियम के किसी भी कोने में बैठें, उन्हें 360 डिग्री एंगल से मैदान का साफ नजारा मिलेगा और खिलाड़ियों का हर शॉट व विकेट बिना रुकावट दिखाई देगा। बीम का झंझट खत्म, हर सीट बनेगी वीआईपी पुराने स्टैंड्स में अक्सर दर्शकों की शिकायत रहती थी कि सामने खंभा या बीम होने से पिच या बाउंड्री का हिस्सा दिखाई नहीं देता। कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन के अनुसार नए डिजाइन में बालकनी और स्टैंड्स से बीम को पूरी तरह हटाया जाएगा। करीब 35 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में अब हर सीट से वैसा ही व्यू मिलेगा जैसा वीआईपी गैलरी से मिलता है। यानी बल्ले से निकला शॉट हो या बाउंड्री पर शानदार डाइव, दर्शकों की नजरों से कुछ भी नहीं छूटेगा। तीन चरणों में बदलेगा स्टेडियम का स्वरूप स्टेडियम के कायाकल्प की योजना तैयार हो चुकी है और इसे तीन फेज में पूरा किया जाएगा। पहला चरण: सबसे पहले ड्रेनेज सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा, ताकि बारिश के बाद मैदान जल्दी खेलने लायक बन सके। इसके साथ ही लाइटिंग और सीटिंग एरिया के अलाइनमेंट को भी दुरुस्त किया जाएगा। दूसरा और तीसरा चरण: आगे के चरणों में पूरे स्टेडियम को आधुनिक और इंटरनेशनल लुक दिया जाएगा। डिजाइन ऐसा होगा कि मैदान का ऐतिहासिक स्वरूप भी बरकरार रहेगा और सुविधाएं भी विश्वस्तरीय होंगी। 350 करोड़ का बजट मंजूर, फंड की बाधा खत्म लंबे समय से मेंटेनेंस और फंड की कमी झेल रहे ग्रीनपार्क के लिए अब सरकार ने बड़ा बजट मंजूर किया है। पूरे प्रोजेक्ट के लिए 350 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और बजट में इसके लिए अलग से हेड भी बनाया गया है, जिससे काम बीच में रुकने की आशंका नहीं रहेगी। फिलहाल एसएनडी खाते में 47 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है और प्रशासन की ओर से डीपीआर भी जमा कर दी गई है। काम शुरू होने के बाद जल्द ही कानपुर का यह ऐतिहासिक मैदान नए और आधुनिक रूप में नजर आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झूठे केस से रंगदारी मांगने का आरोप:बुलंदशहर में SSP से शिकायत, अलीगढ़ का रहने वाला है पीड़ित ITI कॉलेज संचालक
    Next Article
    औरैया में अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़:पुलिस-प्रशासन ने भारी मात्रा में सिलेंडर, केमिकल, बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment