Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झाड़ी में मिली महिला की लाश की पहचान नहीं:72 घंटे से जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में बीते शनिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के लोको शेड के पास पाठक पुरवा व नई बस्ती क्रॉसिंग के निकट एक 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना के 72 घंटे बीतने को है लेकिन अभी तक गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है जिससे मृतक महिला की मौत का कारण सामने नहीं आ सका है। 72 घंटे से मृतक महिला की पहचान को लेकर के नगरकोट वाली पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। नगर कोतवाली पुलिस कल महिला का पोस्टमार्टम कराएगी जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस के अनुसार शनिवार को राहगीरों ने झाड़ियों में शव देखकर नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बीते 72 घंटों से नगर कोतवाली पुलिस महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य संसाधनों का सहारा ले रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि नियमानुसार, जब किसी अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाती है, तो 72 घंटे तक उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अब 72 घंटे पूरे होने के बाद कल महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है आसपास के लोगों से भी हम लोग पूछताछ कर रहे हैं। ताकि इस पूरी घटना के बारे में सही जानकारी हो सके कई सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया गया है सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के दोषी को आजीवन कारावास:कोर्ट ने एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    सहारनपुर में हत्यारे को उम्रकैद:6 साल पहले खून से लथपथ दिगंबर सिंह का शव चारपाई पर मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment