Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झाड़ियों में मिला 4 साल की बच्ची का शव:सफेद रगं की फ्रॉक पहनी थी, चेहरे पर लगा था खून; रेप की आशंका

    8 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में एक 4 साल की बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। बच्ची अपनी नानी के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। द्वारचार का कार्यक्रम हो रहा था, तभी बच्ची अचानक लापता हो गई। घरवाले उसकी तलाश में लग गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह सई नदी किनारे धनेजा घाट के पास बच्ची का शव ग्रामीणों ने देखा। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जहां बच्ची का शव मिला है, वह जगह बच्ची के ननिहाल से लगभग 600 मीटर दूर है। बच्ची ने सफेद रंग की फ्राक की पहन रखी थी। बच्ची के चेहरे पर खून लगा हुआ था। शादी में शामिल होने आई थी बच्ची ये मामला जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें, शनिवार को 4 साल की बच्ची अपनी मां और पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में बिजी थे। बच्ची भी पास में ही खेल रही थी। लेकिन अचानक बच्ची लापता हो गई। बहुत ढूंढने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता बोले- बेटी को घर-घर जाकर खोजा था परिवार के लोगों ने बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। सभी लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बच्ची के पिता का कहना है कि हमने घर-घर जाकर अपनी बेटी को खोजा था लेकिन वो नहीं मिली। सुबह उसकी लाश मिली है। मेरी बच्ची के आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हर एंगल से जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर योगिता सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा और जफराबाद थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। यह खबर भी पढ़ें- नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग:खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग नोएडा की एक बिल्डिंग में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे भीषण आग लग गई। 21वें फ्लोर के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग देखकर फ्लोर के लोग भी चिल्लाते हुए नीचे भागे। नीचे के फ्लैटों में रहने वाले लोग चिल्लाने लगे, "फ्लोर खाली करो।" यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद पहुंचे CM योगी:जनसभा को संबोधित करेंगे,365.50 करोड़ की परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास
    Next Article
    'राम नाम पर सत्ता ली...अब चढ़ावे का पैसा लूट रहे':सहारपुर में सांसद चंद्रशेखर बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा, निष्पक्ष जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment