Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JK के उपराज्यपाल देवरिया में बोले-:वर्तमान समय आध्यात्मिक जागरण का नया कालखंड, महायज्ञ समारोह में हुए थे शामिल

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भटनी विकास खंड स्थित बनकटा शिव सल्लहपुर में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आध्यात्मिक जागरण का एक नया कालखंड प्रारंभ हुआ है। उपराज्यपाल सिन्हा ने जोर देकर कहा कि भारत अब केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि सभ्यतागत पुनर्जागरण की दिशा में भी तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि आज वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान समावेशी विकास और सुदृढ़ तकनीकी आधारभूत संरचना के कारण मजबूत हुई है। 7 तस्वीरें देखिए… आध्यात्मिक उन्नति के लिए धैर्य, साहस और आंतरिक शक्ति को आवश्यक बताते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि ये गुण ही भारतीय संस्कृति और परंपरा की मूल आत्मा हैं। उन्होंने प्राचीन पौराणिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि त्रेता युग में देवरिया की उत्पत्ति मानी जाती है। लोकश्रुति के अनुसार, प्रभु श्रीराम ने अपने 14 वर्ष के वनवास काल में इस क्षेत्र का भी भ्रमण किया था। उपराज्यपाल ने लक्ष्मीनारायण मंदिर की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्यागी जी महाराज का सपना साकार हुआ है। कार्यक्रम से पूर्व देवरिया आगमन पर उपराज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य आयोजक प्रभात राय ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपराज्यपाल के करकमलों से मंदिर में मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा। मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर की शालिनी को राज्य स्तरीय दौड़ में रजत:लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता, DM ने दीं शुभकामनाएं
    Next Article
    विदाई से पहले युवती इंटर का पेपर देने पहुंची:अनूपशहर में 12वीं की परीक्षा दी, बाद में गई ससुराल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment