Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुआनों बचाओ अभियान शुरू, छात्रों ने घाट पर की सफाई:विद्यार्थी परिषद और नगरपालिका ने मिलकर चलाया नदी संरक्षण कार्यक्रम

    5 hours ago

    1

    0

    बस्ती में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) और नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में कुआनों संरक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन अमहट घाट पर व्यापक जनजागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने घाट परिसर में सफाई अभियान चलाया, कचरा एकत्रित किया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान "कुआनों बचाओ–गंदगी हटाओ" जैसे नारे लगाए गए। स्वच्छता अभियान शुरू करने से पहले विद्यार्थियों को सुरक्षा और सावधानी संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, और एक मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात रही। विद्यालय के शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से बच्चों का मार्गदर्शन किया और अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों को कुआनों नदी के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई, जिससे उनमें नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ी। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, लेफ्टिनेंट जे.के. साही, मनोज सिंह और अमरेंद्र पाण्डे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अंत में हस्ताक्षर कर नदी संरक्षण का संकल्प लिया। यह अभियान 16 से 22 अप्रैल तक चलेगा। आगामी दिनों में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता को और व्यापक बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ''ट्रैफिक दरोगा ने शादी नहीं की तो जान दे दूंगी'':गोरखपुर में टॉवर पर चढ़ी गाजीपुर की युवती, BF पर धोखा देने के लगाया आरोप
    Next Article
    हरबंश मोहाल में साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा:पत्नी बोली- थानेवाले बिक गए, बेटी की शादी है, इंसाफ दिला दो... ड्राइवर अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment