Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कभी कमजोर सीट, अब भाजपा का गढ़ है मांट':विधायक राजेश चौधरी बोले- यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर को सीधे जोड़ेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा की मांट विधानसभा सीट कभी भाजपा के लिए कमजोर मानी जाती थी, लेकिन 2022 में भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने यहां जीत दर्ज कर समीकरण बदल दिए। विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले राजेश चौधरी का दावा है कि चार साल में क्षेत्र की तस्वीर बदली है। सड़क, बिजली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम हुआ है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कार्यकाल, अधूरे काम, बड़ी योजनाओं और 2027 के चुनाव को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: 4 साल का आपका कार्यकाल हो गया, ऐसे कौन से काम कराए हैं जिनको आप उपलब्धि मानते हैं? जवाब: मांट विधानसभा में विकास की बहुत जरूरत थी। आजादी के बाद से जितने काम होने चाहिए थे, वह नहीं हुए थे। 2017 में हम यहां चुनाव नहीं जीत पाए थे, जबकि मथुरा की बाकी सीटों पर जीत मिली थी। इस कारण उस समय योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाएं यहां पूरी तरह लागू नहीं हो सकीं। लेकिन, 2022 के बाद क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। सड़कों का जाल बिछा है। पहले सड़कें टूटी थीं, लोग परेशान थे। नहरों की सफाई नहीं होती थी, पानी भर जाता था और बिजली की समस्या बनी रहती थी। आज कई प्रमुख सड़कें बन चुकी हैं। छाता, शेरगढ़, नौहझील और गोमत की मुख्य सड़कें पहले बहुत खराब थीं, अब उनमें सुधार हुआ है। 70 साल से लोग मानगढ़ी-चांदपुर होते हुए मिठौली पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे थे। 10 से 12 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था। अब सड़क बनने से यह समस्या खत्म हुई है। मुझे लगता है कि मांट विधानसभा को विकास के मामले में पूरे अंक मिलने चाहिए। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आपको लगता है होना चाहिए था लेकिन नहीं हुआ? जवाब: कई काम अभी प्रक्रिया में हैं। मांट क्षेत्र मंडी के लिहाज से अलीगढ़ से जुड़ा हुआ है। लोगों को खैर मंडी जाना पड़ता है। हम यहां मंडी बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द काम शुरू होगा। दूसरा बड़ा सपना यमुना एक्सप्रेस मार्ग से जुड़ा है। यहां से देश-विदेश के लोग बांके बिहारी मंदिर, जन्मस्थान देखने आते हैं, लेकिन दुर्घटना होने पर इलाज की सुविधा नहीं होने से लोगों की जान चली जाती है। मेरा सपना है कि बाजना कट के पास एक ट्रॉमा सेंटर बनाया जाए। सरकार ने इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। प्रस्ताव तैयार है और बजट में धन भी स्वीकृत हो गया है। 2027 के चुनाव से पहले यह काम पूरा होगा। सवाल: कई लोग टाउनशिप की मांग कर रहे हैं, इस पर क्या कहेंगे? जवाब: क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यमुना प्राधिकरण काम कर रहा है और मांट में भी इसकी जरूरत है। टाउनशिप का प्रस्ताव पहले से है, जिसे हेरिटेज सिटी या नया वृंदावन कहा जा सकता है। कुछ कारणों से उसमें थोड़ा बदलाव हो रहा है, लेकिन निर्माण की दिशा में काम जारी है। यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर को सीधे जोड़ने की योजना है। 101 किलोमीटर बिंदु से ऊपरी सड़क बनेगी और एक झूला पुल भी प्रस्तावित है। जैंत से भी एक अलग मार्ग बनाया जा रहा है। आने वाले समय में मांट विधानसभा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सवाल : 2027 में आपको टिकट क्यों मिले? जवाब : परिवर्तन प्रकृति का नियम है, कोई भी चीज स्थायी नहीं होती। मांट सीट, जो कभी भाजपा के लिए कमजोर मानी जाती थी, आज मजबूत सीट बन चुकी है। जब लोग हमें तीसरे स्थान पर मानते थे, तब हमने बड़े अंतर से जीत हासिल की। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी हम बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करने का लक्ष्य है और एक नया कीर्तिमान बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नवसंवत्सर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या:कलाकारों ने संगीत-नृत्य से दर्शकों का मन मोहा, प्रतिष्ठित कलाकार सम्मानित
    Next Article
    प्रयागराज में किसानों के लिए आफत की बारिश:तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश, फसलों को नुकसान, ऑरेंज अलर्ट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment