Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कचहरी में दिनदहाड़े वकील के पेट में गोली मारी:लखीमपुर में रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा, बाइक पर अस्पताल ले गई पुलिस

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में एक वकील ने दूसरे वकील के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह तख्त पर गिर पड़ा और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल वकील रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- गोली चलाने से पहले दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। हालांकि, साथी वकीलों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने गोली चला दी। गंभीर हालत में वकील को एक पुलिसकर्मी ने बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए 8 किलोमीटर दूर अस्पताल ले गए। आरोपी की पहचान विराट राज के रूप में हुई है, जबकि घायल वकील का नाम जितेंद्र राज है। दोनों सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और रिश्ते में चचेरे भाई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वकील मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे की है। तस्वीरें देखिए…. पहले जानिए कचहरी में क्या हुआ… वकील विराट राज और जितेंद्र राज, सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश थी। सोमवार करीब 12 बजे कुछ लोग जमानत के लिए एक क्लाइंट को लेकर आए थे, जो दोनों के परिचित थे। दोनों वकील उस क्लाइंट को अपनी-अपनी तरफ करना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों हाथापाई करने लगे। दो वकीलों को हाथापाई करता देख अन्य वकीलों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया। इसके बाद मामला शांत हो गया। फिर सभी लोग अपने-अपने काम में लग गए। लेकिन कुछ ही देर में विराट राज वापस लौटा। वह जितेंद्र के पास पहुंचा और तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली जितेंद्र के पेट में लग गई। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। वकीलों ने पुलिसवालों की मदद से बाइक से ही घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम और सीओ सिटी विवेक तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस को मामले में निष्पक्ष व तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम-एसपी जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां घायल का इलाज चल रहा था। गंभीर हालत में वकील लखनऊ रेफर डीएम ने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि घायल वकील की हालत गंभीर है, इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया जा रहा है। डीएम-एसपी की मौजूदगी में एएलएस एंबुलेंस से उसे रवाना किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी सिंगर दीपा दोसांझ का निधन:इंग्लैंड में आया हार्ट अटैक, जालंधर के रहने वाले; ढोला वे ढोला गीत से मिली थी पहचान
    Next Article
    ज्योति बोलीं- साथ रहना मुमकिन नहीं, दो महीने में तलाक:पीसीएस अफसर ने कहा- डायवोर्स लास्ट स्टेज पर, पति आलोक का पीआर वो जाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment