Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कचहरी में दिनदहाड़े वकील के सीने में गोली मारी:लखीमपुर में रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा, बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले गई पुलिस

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में एक वकील ने दूसरे वकील के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह तख्त पर गिर पड़े। परिसर में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली चलाने से पहले दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। हालांकि, साथी अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने गोली चला दी। घटना सोमवार को करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घायल वकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान विराट राज के रूप में हुई है, जबकि घायल वकील का नाम जितेंद्र राज है। दोनों सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। रिश्ते में चचेरे भाई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वकील मौके से फरार हो गया। फिलहाल, घटना की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। तस्वीरें देखिए…. पहले जानिए कचहरी में क्या हुआ… वकील विराट राज और जितेंद्र राज, सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विराट और जितेंद्र के बीच सोमवार करीब 12 बजे किसी बात को लेकर बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों हाथापाई करने लगे। दो अधिवक्ताओं को हाथापाई करता देख अन्य वकीलों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया। इसके बाद मामला शांत हो गया। फिर सभी लोग अपने-अपने काम में लग गए। लेकिन कुछ ही देर में विराट राज वापस लौटे। वह जितेंद्र के पास पहुंचे और तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली जितेंद्र के सीने में लगी। वह वहीं तख्त पर गिर पड़े। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिवक्ताओं ने पुलिसवालों की मदद से बाइक से ही घायल जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। घटना की सूचना पर एसपी विवेक तिवारी, एएसपी पवन गौतम और डीएम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों वकीलों के बीच खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद था, जो वारदात का कारण बना। आरोपी की तलाश की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- ईरान जंग रोकने पर आज बन सकती है सहमति:पाकिस्तान ने ईरान-अमेरिका को सीजफायर प्लान सौंपा, होर्मुज खोलने का प्रस्ताव भी शामिल
    Next Article
    लखनऊ में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़:सुबह से ही लगी लंबी कतार, मारुति कर रही 500 पदों पर हायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment