Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीए टीम पर हमला, महंत समेत 6 पर केस दर्ज:कुत्ता छोड़ने, मारपीट और धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा करने पहुंची केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) की प्रवर्तन टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला में पुलिस ने मां आशा देवी मंदिर के महंत समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि केडीए के सुपरवाइजर मनोज कुमार और राम औतार के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता गुरुवार को इंदिरानगर स्थित एक प्लाट पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा करने पहुंचा था। टीम सरकारी कार्रवाई के तहत नोटिस लगाने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी वहां मौजूद मां आशा देवी मंदिर के महंत आशुतोष गिरी और टीम के बीच विवाद हो गया। मारपीट और कुत्ता छोड़ने की कोशिश केडीए कर्मियों के अनुसार विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और महंत आशुतोष गिरी व उनके पांच साथियों ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। कर्मियों का यह भी आरोप है कि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने के उद्देश्य से आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को भी टीम के ऊपर छोड़ दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद टीम के सदस्यों ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और थाने में तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच टीम मामले में केडीए कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर कल्याणपुर थाने में महंत आशुतोष गिरी और उनके पांच साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है। क्या बोले थाना प्रभारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही':अयोध्या सांसद बोले- लगातार महंगाई बढ़ रही, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल
    Next Article
    दिल्ली में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक:प्रियांश, आयुष और अनमोल ने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मेरठ का मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment