Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक:प्रियांश, आयुष और अनमोल ने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मेरठ का मान

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है।मेरठ के प्रियांश कुमार ने शॉट पुट में 13.07 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता, वहीं डिस्कस थ्रो में 43.21 मीटर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं आयुष वर्मा ने शॉट पुट में 8.13 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा जैवलिन थ्रो में 16.32 मीटर दूरी तय कर सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही अनमोल वशिष्ठ ने गोला फेंक में 9.78 मीटर थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान तीनों खिलाड़ियों के साथ कोच रॉबिन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया है और भविष्य में भी उनसे और बेहतर परिणाम की उम्मीद है। खिलाड़ियों के स्पॉन्सर ADP की ओर से प्रदीप राज ने भी तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस सफलता से मेरठ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर रोशन हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीए टीम पर हमला, महंत समेत 6 पर केस दर्ज:कुत्ता छोड़ने, मारपीट और धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    देवरिया में कॉलेज कर्मचारी की मौत:यज्ञ में जाते समय बाइक ने मारी टक्कर, घर से 100 मीटर दूर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment