Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन-कफ-सिरप मामले में 38-हजार पेज की चार्जशीट दाखिल:शुभम जायसवाल सहित 18 आरोपी हैं नामजद, नवंबर में दर्ज हुई थी मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल सहित 18 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। यह चार्जशीट 38 हजार पेज की है। जिसके हर पन्ने पर कोडीन कफ सिरप मामले के आरोपियों का कला चिट्ठा लिखा गया है। बता दें की इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल दुबई में छुपा बैठा है। इसकी सूचना के बाद इंटरपोल की मदद से शुभम के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी की गयी है। अब उसे जल्द ही पुलिस वाराणसी लाएगी। 38 हजार पन्ने की है चार्जशीट एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया - कोतवाली थाने में ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल, भोला प्रसाद का लड़का शुभम जायसवाल और 16 अन्य को आरोपी बनाया गया था। इसमें शुभम जायसवाल फरार है बाकी सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनके खिलाग वाराणसी कोर्ट में अब चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। यह चार्जशीट 38 हजार पन्ने की है। इनके खिलाफ दयार हुआ आरोप पत्र एसीपी ने बताया - कोडीन कफ सिरप मामले में फरार शुभम जायसवाल, जेल में बंद शुबह के पिता भोला जायसवाल, बजरडीहा निवासी प्रतीक जायसवाल, खोजवां निवासी विशाल कुमार सोनकर, पांडेयपुर निवासी प्रतीक कुमार, ताराधाम कालोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, चौक निवासी आदित्य जायसवाल और गायघाट निवासी राहुल यादव, पानदरीबा निवासी हिमांशु कसेरा, मैदागिन निवासी आकाश पाठक शामिल हैं। इसके अलावा आजमगढ़ निवासी विकास सिंह, जौनपूर निवासी अंकित कुमार श्रीवास्तव, मुगलसराय निवासी स्वप्निल केसरी, सप्तसागर निवासी दिनेश यादव, ईश्वरगंगी निवासी आशीष यादव, लंका निवासी महेश खेतान, हुकुलगंज निवासी बादल आर्या और विशाल कुमार जायसवाल शामिल हैं। अब जानिए अभी तक क्या-क्या हुआ? 15 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था मुकदमा कोतवाली थाने में 15 नवंबर को दर्ज मुकदमे में शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला जायसवाल समेत करीब 40 लोगों को नामजद किया गया था। विवेचना के दौरान जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कई लोगों के नाम सामने आये। जिनमे से कई को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिता है जेल में प्रह्लाद घाट के कायस्थ टोला के रहने वाले शुभम के पिता और शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, उसके बेटे शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ और एसआईटी दबिश दे रही है। बाप-बेटे के खिलाफ कोतवाली समेत अन्य थानों में 10 से अधिक FIR दर्ज हो चुकी है। ईडी की जांच में 200 करोड़ की संपत्ति बेनकाब हुई है। रेड कार्नर नोटिस जारी हुई हाल ही में फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हुई है। इंटरपोल ने उसे भगोड़ा घोषित कर उसकी तस्वीर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बताया जा रहा है कि वह दुबई में छुपा बैठा है। ऐसे में उसे अब भारत लाने में आसानी होगी और उसपर केस चलाया जा सकेगा। FSDA ने क्या किया? FSDA ने मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन लेवल पर सख्ती बरती। शेल फर्म्स को निशाना बनाया, जो कोडीन सिरप को 'मेडिकल सप्लाई' के नाम पर नशे के बाजार में पहुंचा रही थीं। ये नेटवर्क पूर्वी यूपी के वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिले में सक्रिय था। अकेले वाराणसी में 26 फर्म्स के खिलाफ 15 नवंबर को FIR दर्ज की गई। इसके बाद 12 और फर्म्स पर केस दर्ज किया गया। जौनपुर में दिल्ली बेस्ड वन्या ट्रेडर्स और 3 लोकल फर्म्स पर 2.6 करोड़ के अनियमित ट्रांजैक्शन के लिए कार्रवाई की गई। यहां कुल 18 फर्म्स पर केस दर्ज किया गया। बाकी जिलों में मिलाकर करीब 128 केस अब तक दर्ज हो चुके हैं। FSDA लगातार ड्रग्स सप्लायर्स को नोटिस दे रहा और लाइसेंस निरस्त कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एलएलबी विषम सेमेस्टर परिणाम लंबित:जौनपुर-गाजीपुर के छात्र परेशान, मूल्यांकन के बाद भी देरी
    Next Article
    प्रयागराज में 5 साल की बच्ची जिंदा जली:मां-बाप खेत पर काम करने गए थे, अचानक छप्पर में लगी आग, बड़ी बहन ने 4 को बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment