Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन तय सीमा से अधिक होने पर एनडीपीएस एक्ट लागू:मिलावटी कफ सिरप मामले में दो आरोपियों को जमानत से इंकार: हाइकोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाइकोर्ट ने कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध खेप बरामद होने के मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अधिसूचना में दी गई छूट का लाभ तभी मिलेगा जब उसकी शर्तों का कड़ाई से पालन किया जाए। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की पीठ ने कहा, “अदालत की राय में छूट संबंधी प्रावधानों का सख्ती और शाब्दिक रूप से पालन किया जाना आवश्यक है तथा जिन शर्तों के अधीन छूट दी गई, उनका कठोरता से अनुपालन होना चाहिए। किसी भी शर्त का उल्लंघन दावेदार को छूट के लाभ से वंचित कर देगा। वर्तमान मामले में अवैध रूप से मोड़ी गई कोडीन आधारित कफ सिरप की भारी मात्रा बरामद हुई, जिससे 'मेडिकल उपयोग में स्थापित' होने की शर्त का खुला उल्लंघन हुआ।” आरोपियों अब्दुल कादिर व अन्य के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 ( बीएनएस) की धाराएं 318(4), 338, 336(3) और 340 के तहत कोतवाली , रामपुर में मुकदमा दर्ज है। उनके पास से 119 डिब्बों में कुल 11,885 बोतलें कोडीन आधारित कफ सिरप बरामद हुईं, जिन्हें कार में लोड करते समय पकड़ा गया। जमानत याचिका में आरोपियों की ओर से दलील दी गई कि वे लाइसेंसधारी दवा विक्रेता हैं और कफ सिरप वैध बिलों के माध्यम से खरीदा गया। यह भी कहा गया कि उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है तथा ड्रग इंस्पेक्टर को नमूने लेने और सील करने का अधिकार नहीं था। अदालत ने कहा कि 14 नवंबर, 1985 की केंद्र सरकार की अधिसूचना में 'कोडीन' (मिथाइल -मॉर्फीन ) और उसके लवण, सभी घोल तथा तैयारियों को विनिर्मित मादक दवा की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया। केवल उसी स्थिति में अपवाद दिया गया, जब कोडीन मेडिकल उपयोग में हो तथा एक खुराक में 100 मिलीग्राम से कम और अविभाजित तैयारी में 2.5 प्रतिशत से अधिक सांद्रता न हो। पीठ ने माना कि आरोपियों द्वारा अधिसूचना में दी गई शर्तों का उल्लंघन किया गया, इसलिए वे छूट का लाभ नहीं ले सकते। 11,885 बोतलों की बरामदगी का उल्लेख करते हुए अदालत ने कहा, “आवेदक/आरोपी व्यक्तियों को झूठा फंसाने का कोई कारण नहीं पाया जाता। इसलिए इस स्तर पर उन्हें जमानत पर रिहा करने का कोई ठोस आधार नहीं है। आवेदकों के वकील द्वारा उठाई गई सभी दलीलें मामले के गुण-दोष से संबंधित हैं, जिन्हें जमानत पर विचार करते समय नहीं देखा जा सकता। इस चरण पर अदालत यह राय बनाने में असमर्थ है कि आरोपियों ने अपराध नहीं किया। इसी के साथ हाइकोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजीएसटी छापे के बाद गिरफ्तारी को कोर्ट ने अवैध बताया:कहा गिरफ्तारी का कारण बताना जरूरी, तुरंत रिहाई का आदेश
    Next Article
    Border 2 Box Ofiice Collection: 300 करोड़ पार करने के बाद सुस्त पड़ी सनी देओल की फिल्म Border 2, चौथे सोमवार को कमाए बस इतने लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment