Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कफसिरप सिंडीकेट मनोज यादव की 13.53 करोड़ की संपत्ति जब्त:वाराणसी में मकान-जमीन सहित 20 प्रापर्टी पर एक्शन, बैंक खाते सीज

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी पुलिस ने मंगलवार को कोडीन कफसिरप सिंडीकेट में शामिल मनोज यादव के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मनोज यादव की 13.53 करोड़ की संपत्ति जब्त कर लिया। उसके घर के बाहर कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया और जनता के बीच मुनादी कराई। कोतवाली पुलिस ने दर्ज केस में अभियुक्त मनोज कमार यादव पुत्र भोला नाथ यादव को शुभम जायसवाल का करीबी और सिंडीकेट का हिस्सा माना। इसके बाद उसकी आपराधिक कृत्य से अर्जित अचल सम्पत्तियों व खातों को सीज कर दिया। पुलिस ने कल 13 करोड 53 लाख 05 हजार 985 रुपया मल्य की सम्पत्ति को फ्रीज किया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप के अनुसार अभियुक्त मनोज कुमार यादव ने भारी मात्रा में न्यू फेन्साडिल कफ सीरप को वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में फर्जी एव कूटरचित ईवे बिल तैयार कर नशे के रूप में प्रयोग किया। विभिन्न फर्मों के माध्यम से आपराधिक षडयन्त्र के तहत विक्रय कर भारी आर्थिक लाभ प्राप्त कर अवैध रूप से अचल सम्पत्ति क्रय की गयी है। कुल 20 संपत्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी पहचान के बाद कीमत का आंकलन किया गया। संपत्ति की कुल कीमत 12,66,54,062/- रुपये मिली, बाकी धनराशि खाते में जमा है। इस संपत्ति और धनराशि को आपराधिक कृत्य से अर्जित सम्पत्तियों को किया गया था। इस दौरान एसीपी विजय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह के साथ दरोगा अंकित सिंह, विजय कुमार यादव, दीपक कुमार, एसआईटी के दरोगा लवलेश पटेल और धीरज, राज कुमार, प्रिंस तिवारी, हिमांशू कुमार सिपाही जितेन्द्र यादव, रविकान्त दूबे, गोविन्द सिंह, विकेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, आशीष कुमार यादव शालिनी राय, लक्ष्मी, कोमल सिंह शामिल रहीं। इन संपत्तियों को किया गया फ्रीज आवासीय/गैर-कृषि भूमि: मौजा संधा (शिवपुर), मुनारी (काटहरा), और बनवारीपुर में स्थित प्लॉट। आवासीय फ्लैट: चम्पाबाग टावर, ईश्वरगंगी, वाराणसी में स्थित फ्लैट। कृषि भूमि: मौजा जगदीशपुर (पिण्डरा), मेंहदीगंज (राजातालाब), और खजुरी में स्थित विभिन्न आराजी नंबर। फ्रीज कराए गए खातों का विवरण मनोज यादव की पत्नी मीनू यादव, पुत्र लक्ष्य यादव और उनकी कंपनियों (LMS Infra Pvt Ltd, Syndicate Enterprises) के कुल 7 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इनके पास कुल फ्रीज धनराशि: 86,51,923/- रुपये हैं जिसमें लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। तस्वीरों में देखिए कफ सिरप माफिया पर कार्रवाई …
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में व्यक्ति सरयू नदी में डूबा:नसीराबाद में तलाश जारी, पुलिस और स्थानीय लोग जुटे
    Next Article
    होली से पहले प्रशासन अलर्ट,:होली पर नई परंपरा पर रोक, आवारा पशुओं की आवाजाही पर भी रहेगी रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment