Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस बोली- असम CM की पत्नी के 3 पासपोर्ट:पूछा- कहां से आए ₹52000 करोड़; हिमंत विदेश भागेंगे, सरमा का जबाव- मानहानि का केस करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने कॉन्फ्रेंस में तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं। सीएम हिमंत ने कांग्रेस के आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि- प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की हताशा और घबराहट दिखाती है। वे आधारहीन हमले कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में पवन खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे। कांग्रेस बोली- दुबई में प्रॉपर्टी और 52 हजार करोड़ कहां से आए पवन खेड़ा ने दावा किया कि अमेरिका में हिमंता की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की एक कंपनी है। इस कंपनी की मेंबर लिस्ट में रिंकी भुइंया सरमा, हिमंता बिस्वा सरमा और उनके बेटे का नाम है। इस कंपनी का बजट 52,000 करोड़ रुपए का है। उन्होंने दावा किया की रिंकी सरमा की दुबई में 2 प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। हिमंत का जबाव- कांग्रेस के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं। इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी। 2 फरवरी को सरमा ने कहा था गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एजेंट के करीब असम CM ने 2 फरवरी को कहा था कि कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं। अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था। हिमंता ने यह भी दावा किया था कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका:एक खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि TMC के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सब तबाह कर दूंगा, तेल पर कब्जा कर लूंगा', ईरान ने दी भयंकर टक्कर तो बौखला उठे ट्रंप; गाली-गलौज के बाद अब क्या न्यूक्लियर बम फोड़ेंगे?
    Next Article
    भास्कर के अवधेश आकोदिया को दानिश सिद्दीकी मेमोरियल अवॉर्ड:‘विधायक निधि’ में भ्रष्टाचार उजागर किया था, 27 मार्च को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment