Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन:100 दिन की कार्ययोजना, मथुरा में पूर्व CLP लीडर बोले- 2027 विधानसभा चुनाव का कर रहे शंखनाद

    8 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मंडल स्तर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मथुरा में भी आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व CLP लीडर प्रदीप माथुर ने पार्टी द्वारा बनाई गई 100 दिन की कार्ययोजना की जानकारी दी। SIR के जरिए वोट काटने का काम कर रही सरकार पूर्व CLP लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि SIR के जरिए सरकार वोट काटने का काम कर रही है। SIR के नाम पर मुस्लिम वोट काटे जा रहे हैं। मनरेगा का नाम बदलकर V B जी राम जी कर दिया गया है। राहुल गांधी संविधान बदलने पर संघर्ष कर रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नहीं जानती आजादी का मतलब पूर्व CLP लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कांग्रेस नेताओं ने आजादी के लिए न केवल लड़ाई लड़ी बल्कि अपने प्राणों की आहुति दी। भाजपा आजादी का मतलब तक नहीं जानती। उन्होंने कहा चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के साथ है। सभी मिलकर चुनावों में घपले करते हैं। आज प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 2027 चुनाव का शंखनाद किया जा रहा है। मथुरा का माहौल बिगाड़ा जा रहा प्रदीप माथुर ने कहा धर्म के नाते भाजपा माहौल बिगाड़ना चाहती है। मथुरा में मंदिर मस्जिद के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। बांके बिहारी मंदिर को विवाद का विषय बना दिया है। प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस मथुरा का माहौल खराब नहीं होने देगी। यह सांप्रयिक सौहार्द की नगरी है। यह कार्यक्रम होंगे महानगर अध्यक्ष यतीन्द्र मुकद्दम ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 100 दिन की कार्ययोजना शुरू की जा रही है। जिसमें संविधान संवाद महापंचायत,SIR, मनरेगा बचाओ संघर्ष,पंचायत चुनाव 2026,सेवा और बलिदान के 140 वर्ष,MLC चुनाव 2026,रमाबाई अंबेडकर मैदान में महारैली,संगठन सृजन के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जन्मदिन पर काटा केक चुनावी शंखनाद के बीच कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा। पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामना दी। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा वह जनता के बीच जाएंगे और सीधा संवाद करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ट्रेन से कटकर महिला की मौत:अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पर घटना, बेटे मौत को संदिग्ध बताया
    Next Article
    पत्नी से अफेयर पर चचेरे भाई की हत्या:मारकर अपने ही घर में फंदे से लटकाया, शव को पत्नी संग मिलकर नाले में फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment