Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने असम CM का पुतला फूंका:खड़गे-खेड़ा पर टिप्पणी को लेकर सोनभद्र में प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग की

    10 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र भाषा और अमर्यादित टिप्पणी का इस्तेमाल कर अपनी गरिमा खो दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल माफी मांगने और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गोंड ने आगे कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री ने सत्ता के लालच में अपना आपा खो दिया है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया है। कांग्रेस इस कृत्य का कड़ा विरोध और निंदा करती है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से ऐसे अमर्यादित और असभ्य भाषा बोलने वाले मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की अपील की। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता बढौली चौक पर जमा हुए और प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडे, आरटीआई के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, अमरेश देव पांडे, लल्लू राम पांडे, मृदुल मिश्रा, रोहिल मिश्रा, ओमप्रकाश रावत, दयाशंकर पांडे, आशीष सिंह, स्वतंत्र साहनी, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, विशिष्ट चौबे, ददन प्रसाद, अनीता गोंड, रोजनी खान, पंकज मिश्रा, राहुल सिंह पटेल, गुलाब तिवारी, दयाराम प्रजापति, ऋषि राज कुमार और सुनील कुमार मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में NH-30 चौड़ीकरण से हनुमान मंदिर हटाने की नोटिस:हिंदू संगठनों ने विरोध किया, DM ने आश्वासन दिया
    Next Article
    जालौन में दलित युवक से मारपीट:थप्पड़ और घूंसे मारे, घटना सीसीटीवी में हुई कैद; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment