Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनाई बाबू जगजीवन राम की जयंती:बड़हलगंज में कार्यकर्ताओं ने उन्हें आधुनिक राजनीति का शिखर पुरुष बताया

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बड़हलगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शिवानंद ओझा 'कन्हैया' ने बाबू जगजीवन राम को आधुनिक भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि जगजीवन राम ने अपने संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति अद्वितीय निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मोहन लाल सोनकर व बदरे आलम अंसारी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, राजनीतिक सक्रियता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदियों से शोषित, वंचित और दलित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान किए, जो आज भी ऐतिहासिक माने जाते हैं। गणेश शंकर पांडेय और नंदलाल जायसवाल ने बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व को अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जगजीवन राम ने जीवनभर दलितों और मजदूरों के सम्मान के लिए आवाज उठाई और भारत में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा। पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश सर्राफ, विष्णुदत्त मिश्र और संतकुमार राय सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि बाबू जगजीवन राम ने विद्यार्थी जीवन से ही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर श्रीनिवास सिंह, विनोद कन्नौजिया, डॉ. शिवाकांत यादव, राज निषाद, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवबरा धाम धनुपुर में श्रीराम कथा का समापन:राजन जी महाराज की अमृतवाणी से श्रद्धालु हुए भावविभोर
    Next Article
    कानपुर में कुत्ते ने युवती का होठ चबाया:निजी अस्पताल में युवती की सर्जरी हुई, सचान गेस्ट हाउस चौराहा पर किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment